आकाश पांडे आजतक डिजिटल में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 2 वर्षों का अनुभव रखने वाले आकाश ने ABP Network के साथ अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियां सीखने के साथ-साथ कंटेंट के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया. इसके बाद जागरण डिजिटल में उन्हें डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने अनुभव को आगे बढ़ाने का अवसर मिला.
आकाश ने पत्रकारिता और जनसंचार में ग्रेजुएशन की डिग्री महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा, महाराष्ट्र से प्राप्त की है. इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट-ग्रेजुएशन तेजपुर विश्वविद्यालय, असम से किया.
आकाश को हाइपरलोकल, क्राइम, राजनीति, एंटरटेनमेंट, नेशनल और इंटरनेशनल जैसे विषयों पर डिजिटल कंटेंट लिखने के साथ-साथ साइड स्टोरी और अलग-अलग तरह की स्टोरीज पर काम करने का अनुभव है. आजतक डिजिटल में वे अपनी पत्रकारिता की समझ और कंटेंट राइटिंग के अनुभव को आगे बढ़ा रहे हैं.