अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध विराम की अवधि खत्म होने के साथ ही सवाल उठ रहे हैं कि क्या तीनों देशों के बीच समझौता होगा. इसको लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि वो ईरान के साथ शांति समझौते के लिए खुद इस्लामाबाद जा सकते हैं. इस बीच पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर तेहरान में शांति प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए मौजूद हैं. इस घटनाक्रम को US-ईरान संबंधों में संभावित बदलाव और कूटनीतिक सक्रियता के रूप में देखा जा रहा है.हालांकि अगर यह समझौता हो भी जाता है तो दुनिया को इतनी जल्दी तेल और गैस के बढ़े दामों से मुक्ति नहीं मिलने वाली है.