वॉशिंगटन: गोलीबारी में 1 की मौत, 20 घायल, स्ट्रीट पार्टी के दौरान हुई फायरिंग

वॉशिंगटन डीसी में एक पार्टी में हुई फायरिंग में 1 शख्स की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हो गए. पुलिस के मुताबिक, गोलीबारी एक आउटडोर पार्टी के दौरान हुई.

Advertisement
वॉशिंगटन में हुई फायरिंग (फाइल फोटो) वॉशिंगटन में हुई फायरिंग (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 3:21 AM IST

  • वॉशिंगटन डीसी में एक पार्टी में हुई फायरिंग में एक की मौत
  • गोलीबारी एक आउटडोर पार्टी के दौरान हुई

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में एक पार्टी में हुई फायरिंग में 1 शख्स की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हो गए. पुलिस के मुताबिक, गोलीबारी एक आउटडोर पार्टी के दौरान हुई.

मेट्रोपोलिटन पुलिस विभाग के प्रमुख पीटर न्यूजहैम ने कहा कि गोलीबारी तब हुई जब कुछ लोग आउटडोर पार्टी के दौरान म्यूजिक बजाकर खाना खा रहे थे. इस घटना में 17 साल के एक लड़के की मौत हो गई है. पुलिस के मुताबिक, इस दौरान कई हथियारों से फायरिंग की गई. घटना के संबंध में अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है.

Advertisement

ये भी पढ़ें-

पीटर न्यूजहैम ने कहा कि कोविड-19 के दौरान हम इस प्रकार की पार्टी को बर्दाश्त नहीं कर सकते. ये बहुत खतरनाक है. कोई भी अनुमान नहीं लगा सकता कि इस तरह की शूटिंग एक पार्टी में होगी.

वॉशिंगटन डीसी के मेयर ने कहा कि कोलंबिया जिले की सड़क पर शराब पीना गैरकानूनी है. एक जगह 50 से ज्यादा लोगों का जुटना भी गैरकानूनी है. ये सभी चीजें ठीक नहीं हैं. जब हम कहते हैं कि हम बड़े ईवेंट नहीं कर सकते तो इसका मकसद होता है कि लोगों को सुरक्षित रखना है.

ये भी पढ़ें-

मृतक की मां ने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो मुझे समझ नहीं आ रहा है कि मेरे बच्चे की जान कैसे गई. मेरे पांच बेटे हैं और वो सबसे बड़ा था. एक निर्दोष बच्चे की जान बिना किसी कारण चली गई.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »