फॉर्मूला-1 कार की लॉन्चिग के दौरान दिखे विजय माल्या

हाल ही में शराब कारोबारी विजय माल्या का इंग्लैंड से प्रत्यर्पण कराने के लिए गृह मंत्रालय ने विदेश मंत्रालय को अदालत से जारी नोटिस दे दिया है. गृह मंत्रालय ने विदेश मंत्रालय को मुंबई स्पेशल कोर्ट का वह आदेश दिया है

Advertisement
अपनी टीम के ड्राइवर्से के साथ दिखे विजय माल्या अपनी टीम के ड्राइवर्से के साथ दिखे विजय माल्या

संदीप कुमार सिंह

  • लंदन,
  • 23 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 8:33 AM IST

किंगफिशर कर्ज मामले में भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या बुधवार को लंदन में अपनी फोर्स इंडिया की फॉर्मूला-1 कार की लॉन्च के दौरान दिखे. लॉन्च के दौरान माल्या अपनी टीम के ड्राइवर्स सर्जियो पेरेज और स्टेबेन ओकेन के साथ नजर आए. बुधवार को विजय माल्या की फॉर्मूला टीम की नई कार सिल्वरस्टोन लॉन्च की गई. देश में भगोड़े घोषित किये जा चुके विजय माल्या की देश की सुरक्षा एजेंसियों को तलाश है.

Advertisement

 

गौरतलब है कि हाल ही में का इंग्लैंड से प्रत्यर्पण कराने के लिए गृह मंत्रालय ने विदेश मंत्रालय को अदालत से जारी नोटिस दे दिया है. गृह मंत्रालय ने विदेश मंत्रालय को मुंबई स्पेशल कोर्ट का वह आदेश दिया है जिसमें प्रवर्तन निदेशालय ने इंडिया-यूके म्यूचुअल लीगल एसिसटेंस ट्रीटी (एमलैट) के तहत होने के लिए अपील की थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement