भूकंप से तबाह वेनेजुएला में 589 मौतें, 2980 लोग जख्मी, 70 हजार परिवार प्रभावित

वेनेजुएला में आए दो जोरदार भूकंपों से 589 लोगों की मौत हुई है. इस आपदा में 2900 से ज्यादा लोग घायल हैं. राहत अभियान जारी है.

Advertisement
वेनेजुएला में स्टारलिंक ने फ्री इंटरनेट सर्विस का ऐलान किया है. (Photo: AP) वेनेजुएला में स्टारलिंक ने फ्री इंटरनेट सर्विस का ऐलान किया है. (Photo: AP)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 26 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:25 PM IST

वेनेजुएला में आए दो जबरदस्त भूकंपों के बाद तबाही का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, ला गुआइरा प्रांत में 100 से ज्यादा इमारतें ढह गई हैं. आपदा के बाद अब तक मरने वालों की तादाद बढ़कर 589 हो गई है और 2980 से ज्यादा लोग घायल हैं. सैकड़ों लोगों के अब भी मलबे में फंसे होने की आशंका है. राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया गया है, वहीं कई देशों ने वेनेजुएला की मदद के लिए सहायता और राहत दल भेजने का ऐलान किया है.

Advertisement

अल जज़ीरा ने US जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुमानों का हवाला देते हुए रिपोर्ट किया है कि इन भूकंपों से 7.5 अरब डॉलर से ज्यादा का आर्थिक नुकसान हो सकता है, जो वेनेजुएला की जीडीपी का 7 फीसदी तक हो सकता है.

'70 हजार परिवार प्रभावित...'

अधिकारियों ने यह भी बताया कि आपदा आने के बाद 157 लोग लापता हैं. 200 लोग फंसे हुए हैं. अस्पतालों और शॉपिंग सेंटरों समेत सैकड़ों इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं. भूकंप से हुए नुकसान के कारण माइक्वेटिया में सिमोन बोलिवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है.

सरकार ने सुरक्षा और बचाव कर्मियों की तैनाती 4,200 से बढ़ाकर 11,500 कर दी है, जिसमें नेशनल गार्ड, सशस्त्र बल, पुलिस और सेना शामिल हैं. प्रभावित इलाकों में खोज, बचाव और नुकसान का आकलन करने का काम जारी है. 

Advertisement

क्रूड ऑयल प्रोडक्शन पर होगा असर!

रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप से वेनेजुएला के बड़े तेल और गैस इंफ्रास्ट्रक्चर को खतरनाक बहुत कम नुकसान पहुंचा है, हालांकि बड़े पैमाने पर बिजली कटौती से देश के रोजाना कच्चे तेल के उत्पादन पर असर पड़ सकता है. शुरुआती अनुमानों से पता चलता है कि एनर्जी सेक्टर को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है, क्योंकि ज्यादातर इंफ्रास्ट्रक्चर सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों से दूर स्थित है.

दुनिया के सबसे बड़े प्रमाणित तेल भंडार वाला देश होने के नाते, वेनेजुएला एनर्जी एक्सपोर्ट पर बहुत ज्यादा निर्भर है. हालांकि, भूकंप की वजह से बिजली की कटौती से इसके रोजाना करीब 1.2 मिलियन बैरल कच्चे तेल के प्रोडक्शन पर असर पड़ सकता है. काराबोबो राज्य के मोरोन शहर में स्थित देश का दूसरा सबसे बड़ा पेट्रोकेमिकल प्लांट, एहतियात के तौर पर कुछ वक्त के लिए बंद किए जाने के बाद अब फिर से चालू हो गया है.

वेनेजुएला में फ्री इंटरनेट सर्विस देंगे एलन मस्क!

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एलन मस्क की कंपनी SpaceX की सैटेलाइट इंटरनेट यूनिट, Starlink ने गुरुवार को कहा कि दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में दो भूकंप आने के बाद वह वहां अपने यूजर्स को एक महीने तक फ्री सर्विस देगी.

Starlink ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "कंपनी तेजी से Starlink टर्मिनल लगाने और सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में कनेक्टिविटी बहाल करने पर भी काम कर रही है."

Advertisement

इसके अलावा, भारत और चिली ने भूकंप से प्रभावित वेनेज़ुएला में राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के लिए अपनी रेस्क्यू टीम भेजी है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »