भाजपा नेता शहजाद पूनावाला के एक्स बायो में बदलाव के बाद उनके सक्रिय राजनीति छोड़ने और पार्टी से इस्तीफे की चर्चाएं तेज हो गई हैं. हालांकि उन्होंने ऐसी किसी घोषणा की पुष्टि नहीं की है. इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर अब भी उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय प्रवक्ता बताया गया है. फिलहाल उनके कदम को लेकर राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा जारी है.