अमेरिकाः 15 हजार फीट की ऊंचाई पर विमान के इंजन में लगी आग, जलकर गिरने लगे टुकड़े

विमान को उड़ान भरने के 20 मिनट के अंदर ही वापस डेनवर हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंड करा लिया गया. विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर्स सुरक्षित बताए जाते हैं.

Advertisement
विमान के इंजन में लगी आग विमान के इंजन में लगी आग

aajtak.in

  • डेनवर,
  • 21 फरवरी 2021,
  • अपडेटेड 4:57 PM IST
  • विमान में सवार थे 231 यात्री, 10 क्रू मेंबर्स
  • रिहायशी इलाके में विमान से गिरे बड़े-बड़े टुकड़े

अमेरिका में डेनवर से हवाई जा रहे एक विमान के इंजन में आग लग गई. आग लगने के बाद विमान से बड़े-बड़े टुकड़े जमीन पर गिरने लगे, वहीं इस फ्लाइट से सफर कर रहे यात्रियों को भी काफी गर्मी महसूस होने लगी. विमान को उड़ान भरने के 20 मिनट के अंदर ही वापस डेनवर हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंड करा लिया गया. विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर्स सुरक्षित बताए जाते हैं.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक अमेरिका की यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट डेनवर से हवाई जा रही थी. यूनाइटेड एयरलाइंस के बोइंग 77 विमान ने 231 यात्रियों को लेकर डेनवर से हवाई के लिए उड़ान भरी थी. विमान जमीन से करीब 15 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ान भर रहा था कि उसके इंजन में आग लग गई. आग विमान के एक इंजन में लगी थी.

बताया जाता है कि विमान ने अभी डेनवर एयरपोर्ट से हवाई के लिए उड़ान भरी ही थी कि कुछ ही देर बाद उसके एक इंजन में आग लग गई. इंजन में विस्फोट के साथ आग लगी तो विमान में सवार यात्रियों में दहशत फैल गई. स्थानीय समय के मुताबिक शनिवार की दोपहर में हुई इस घटना के बाद विमान की डेनवर एयरपोर्ट पर ही इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई.

Advertisement

रिहायशी इलाकों में गिरे बड़े-बड़े टुकड़े

करीब 15 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ान भरते विमान के इंजन में आग लगी तो विमान में सवार यात्रियों को गर्मी महसूस होने लगी. विमान से अलग होकर बड़े-बड़े टुकड़े जमीन पर गिरने लगे. अमेरिका के ही कोलाराडो के रिहायशी इलाकों में कई बड़े-बड़े टुकड़े गिरे. हालांकि, राहत की बात यही रही कि विमान को डेनवर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड करा लिया गया. किसी को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. विमान में 10 क्रू मेंबर्स समेत 241 लोग सवार थे.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »