अमेरिका-ईरान युद्ध खत्म! इस वीकेंड यूरोप में हो सकता है ऐतिहासिक समझौता, ट्रंप का बड़ा दावा

डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस से बड़ा ऐलान करते हुए बताया कि अमेरिका-ईरान के बीच महीनों से चले आ रहे युद्ध को लेकर दोनों देशों के बीच जल्द ही एक ऐतिहासिक समझौता हो सकता है, जिसमें अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस शिरकत करेंगे.

Advertisement
इस वीकेंड हो सकता है अमेरिका-ईरान के बीच समझौता.(File Photo: Reuters) इस वीकेंड हो सकता है अमेरिका-ईरान के बीच समझौता.(File Photo: Reuters)

aajtak.in

  • वॉशिंगटन,
  • 12 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:48 AM IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वाशिंगटन और तेहरान के बीच लंबे वक्त से चल रहे विवाद को समाप्त करने वाली डील अब अंतिम चरण में है और इसे कुछ दिनों में अंतिम रूप दिया जा सकता है. ट्रंप ने उम्मीद जताई कि अमेरिका-ईरान के बीच इस हफ्ते के अंत में समझौते पर हस्ताक्षर हो सकते हैं. ट्रंप ने स्पष्ट किया कि जैसे ही दोनों पक्ष समझौते पर साइन करेंगे, उसके साथ ही रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को भी जहाजों के लिए आधिकारिक तौर पर तुरंत खोल दिया जाएगा.

Advertisement

डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए आधिकारिक घोषणा की है कि वाशिंगटन और तेहरान के बीच महीनों से जारी सैन्य संघर्ष को खत्म करने के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण ऐतिहासिक समझौता अगले कुछ दिनों के अंदर पूरी तरह अंतिम रूप ले सकता है.

'ईरान भी समझौते के लिए तैयार'

ट्रंप ने कहा कि समझौते से जुड़े दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं और ये काम बहुत तेजी से पूरा होना चाहिए. ट्रंप के अनुसार, ईरान भी इस समझौते को उतनी ही शिद्दत से चाहता है, जितना कि बाकी सभी लोग इसे देखना चाहते हैं. उन्होंने इसे दोनों देशों के बीच महीनों से चल रहे गंभीर तनाव के अंत की एक बड़ी उम्मीद बताया है.

डील के बाद खुलेगा होर्मुज

अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस शांति समझौते को सीधे तौर पर वैश्विक व्यापार मार्ग की बहाली से जोड़ दिया है. उन्होंने व्हाइट हाउस में पत्रकारों को बताया कि जैसे ही इस डील पर हस्ताक्षर होंगे, वैसे ही बंद पड़े स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को आधिकारिक तौर पर तुरंत खोल दिया जाएगा और ये प्रक्रिया बहुत जल्द पूरी हो सकती है.

Advertisement

ईरान की पुष्टि की इंतजार

उधर,  ईरान की अर्ध-सरकारी फार्स समाचार एजेंसी के अनुसार, ईरानी अधिकारियों ने अभी तक इस नए मसौदा समझौते पर अपनी कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है. हालांकि, स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक, जब से वाशिंगटन ने तेहरान द्वारा प्रस्तावित मुख्य टेक्स्ट को स्वीकार किया है, तब से इस शांति समझौते को आधिकारिक मंजूरी मिलने की संभावनाएं पहले से बहुत ज्यादा बढ़ गई हैं.

इजरायली PM ने की ट्रंप से बात

वहीं, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ट्रंप के साथ ईऱान से जुड़े संभावित समझौते पर चर्चा की है. इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, इजरायली प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ फोन पर बातचीत के दौरान अमेरिका-ईरान के बीच बन रहे समझौता ज्ञापन पर चर्चा की.

बयान में कहा गया है कि ट्रंप ने नेतन्याहू को प्रस्तावित समझौते को औपचारिक वार्ता में आगे बढ़ाने के प्रयासों के बारे में जानकारी दी. हालांकि, इजरायल इस ज्ञापन का पक्षकार नहीं है, नेतन्याहू ने ये सुनिश्चित करने के लिए ट्रंप की प्रतिबद्धता की सराहना की कि अंतिम समझौते में इजरायल की प्रमुख सुरक्षा चिंताओं का समाधान किया जाए.

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, ट्रंप ने वादा किया कि अंतिम समझौते में समृद्ध परमाणु सामग्री को हटाना, ईरान के संवर्धन बुनियादी ढांचे को नष्ट करना, मिसाइल उत्पादन पर प्रतिबंध लगाना और क्षेत्रीय प्रॉक्सी समूहों के लिए तेहरान के समर्थन को खत्म करना शामिल होगा.

Advertisement

ट्रंप ने रद्द किए सैन्य हमले

इससे पहले ट्रंप ने ऐलान किया था कि उन्होंने गुरुवार देर रात ईरान के खिलाफ होने वाले सैन्य हमलों को रद्द कर दिया है. इस बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर जानकारी देते हुए ट्रंप ने लिखा कि 'ईरान के साथ हुई बातचीत को ईरानी नेतृत्व के उच्च स्तर तक पहुंचाने और उसे मंज़ूरी मिलने के आधार पर, मैंने अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में आज शाम ईरान पर होने वाले निर्धारित हमलों और बमबारी को रद्द कर दिया है.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »