अमेरिका ने पनामा के जहाज पर किया हमला, ईरानी पोर्ट पर ब्लॉकेड तोड़ने की कोशिश

अमेरिकी सैन्य हेलीकॉप्टर ने पनामा के झंडे वाले जहाज के रडार पर गोलीबारी की. यह कार्रवाई तब की गई, जब जहाज के चालक दल ने ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी में जुटे अमेरिका के कर्मचारी की चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया.

Advertisement
ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी के दौरान पनामा के झंडे वाले जहाज पर अमेरिकी हेलीकॉप्टर ने की गोलीबारी. (File Photo- Reuters) ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी के दौरान पनामा के झंडे वाले जहाज पर अमेरिकी हेलीकॉप्टर ने की गोलीबारी. (File Photo- Reuters)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 8:03 PM IST

अमेरिकी सैन्य हेलीकॉप्टर ने पनामा के झंडे वाले एक जहाज के रडार पर गोलीबारी की. यह कार्रवाई तब की गई, जब जहाज के चालक दल ने ईरानी बंदरगाहों पर लागू नौसैनिक नाकाबंदी को लागू करने में जुटे अमेरिकी कर्मियों की चेतावनियों को नजरअंदाज किया. वॉल स्ट्रीट जर्नल ने मंगलवार को एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से यह जानकारी दी.

रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. हमले के बाद ऐसा लग रहा था कि जहाज अपने चालक दल को किसी दूसरे नागरिक जहाज में स्थानांतरित करने की कोशिश कर रहा था. 

Advertisement

इससे पहले ब्रिटिश समुद्री जोखिम प्रबंधन समूह वैनगार्ड और एक समुद्री सुरक्षा सूत्र ने बताया था कि शुरुआती आकलन के मुताबिक, पनामा के झंडे वाला कंटेनर जहाज ‘वेला नोवा’ ओमान की खाड़ी से गुजरते समय मिसाइल की चपेट में आया था. हालांकि, अमेरिकी अधिकारी के हवाले से सामने आई जानकारी में कहा गया है कि अमेरिकी सैन्य हेलीकॉप्टर ने जहाज के रडर पर गोलीबारी की थी. घटना को लेकर फिलहाल किसी के हताहत होने की तत्काल जानकारी सामने नहीं आई है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »