ब्रिटेन के रक्षा मंत्री का इस्तीफा, बोले- सेना को पैसा नहीं दे रही सरकार

ब्रिटेन के रक्षा मंत्री जॉन हीली ने अपने पद से अचानक इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया है. इस्तीफा देते हुए उन्होंने सरकार की नीतियों पर तीखा हमला किया और कहा कि बढ़ते खतरों के बावजूद सरकार सेना पर पर्याप्त खर्च करने को तैयार नहीं है.

Advertisement
जॉन हीली ने बताया, 'अब मेरे पास रक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचा है. (Photo: AFP) जॉन हीली ने बताया, 'अब मेरे पास रक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचा है. (Photo: AFP)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:00 PM IST

ब्रिटेन के रक्षा मंत्री जॉन हीली ने गुरुवार को अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने इस्तीफा देते हुए कहा कि बढ़ते खतरों के इस दौर में सरकार सेना पर पर्याप्त खर्च करने के लिए तैयार नहीं है. हीली ने प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर से कहा कि सरकार का डिफेन्स इन्वेस्टमेंट प्लान इस खतरनाक समय में देश की जरूरतों से बहुत कम है. 

Advertisement

रक्षा मंत्रालय और वित्त मंत्रालय के बीच मतभेदों की खबरों के कारण योजना को जारी करने में पहले ही देरी हो रही थी. हीली ने अपने त्याग पत्र में लिखा कि, 'बढ़ते खतरों के इस दौर में देश की रक्षा के लिए जिन संसाधनों की आवश्यकता है, उन्हें जुटाने में आप असमर्थ रहे हैं और वित्त मंत्रालय इसके लिए तैयार नहीं है.'

Photo: Reuters

जॉन हीली ने लिखा कि 'अब मेरे पास रक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचा है.'

यह भी पढ़ें: PoK में पाकिस्तानी सेना का जुल्म, विरोध में सड़कों पर उतरे डेढ़ लाख कश्मीरी

2024 से संभाल रहे थे पद

जॉन हीली जुलाई 2024 में लेबर पार्टी की सरकार बनने के बाद से ही ब्रिटेन के डिफेन्स चीफ का पद संभाल रहे थे. उन्हें एक सक्षम और गंभीर मंत्री माना जाता है. उनका इस्तीफा सरकार के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.

Advertisement

प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने ब्रिटेन के रक्षा खर्च को 2027 तक ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट (GDP) का 2.5% और 2034 तक 3% करने का वादा किया है. हालांकि, सैन्य क्षेत्र के कई विशेषज्ञों और अधिकारियों का मानना है कि यह रफ्तार बहुत धीमी है.

यह इस्तीफा मुश्किलों से घिरे प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर के लिए एक और बड़ा झटका है, जो पहले से ही अपनी ही लेबर पार्टी के सहयोगियों की तरफ से इस्तीफा देने के भारी दबाव का सामना कर रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »