तुर्की के एयरस्पेस में घुसी ईरान की बैलेस्टिक मिसाइल, NATO ने हवा में ही उड़ाया

तुर्की ईरान जंग में तटस्थ रोल निभाने की कोशिश कर रहा है. लेकिन ईरान की ओर से आ रहे मिसाइल उसका गुस्सा भड़का रहे हैं. NATO सदस्य होने के कारण तुर्की पश्चिमी सुरक्षा ढांचे के साथ खड़ा है, पर वह सीधे युद्ध में शामिल होने से बच रहा है

Advertisement
एक महीने में चौथी बार तुर्की पर मिसाइल हमला हुआ है. (Photo: ITG) एक महीने में चौथी बार तुर्की पर मिसाइल हमला हुआ है. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:13 PM IST

तुर्की ने कहा है कि ईरान की ओर से फायर किए बैलेस्टिक मिसाइल को उसके एयरस्पेस में मार गिराया गया है. तुर्की ने कहा है कि इस मिसाइल को पूर्वी भूमध्य सागर में NATO के हवाई और मिसाइल डिफेंस सिस्टम ने रोक दिया. इस घटना ने तुर्की और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर से बढ़ा दिया है. तुर्की का दावा है कि ये उसके एयरस्पेस में चौथा बैलेस्टिक मिसाइल है जिसे मार गिराया गया है. 

Advertisement

तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि वो अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए हर पल अलर्ट है. 

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस प्रोजेक्टाइल का पता लगा लिया गया था और इससे कोई खतरा पैदा होता पहले ही इसे निष्क्रिय कर दिया गया. तुर्की के अनुसार यह इस क्षेत्र में मौजूद समन्वित डिफेंस सिस्टम की मजबूत जवाब देने की क्षमता को बताता है.

मंत्रालय ने आगे इस बात पर जोर दिया कि देश के भूभाग और हवाई क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक उपाय बिना किसी हिचकिचाहट के लागू किए जा रहे हैं. बयान में इस बात पर भी बल दिया गया कि पूरे क्षेत्र में हो रहे घटनाक्रमों पर बारीकी से नजर रखी जा रही है. 

यह मार्च महीने में चौथी ऐसी घटना बताई जा रही है. इस एक घटना ने दोनों देशों के बीच तनाव को कई स्तरों पर बढ़ा दिया है. 

Advertisement

तुर्की का कहना है कि मिसाइल उसके एयरस्पेस में घुसी. यह किसी भी देश के लिए गंभीर सुरक्षा उल्लंघन माना जाता है. ऐसी स्थिति में अंकारा ने तेहरान को औपचारिक विरोध दर्ज कराया और चेतावनी दी कि वह अपने क्षेत्र की रक्षा के लिए निर्णायक कदम उठाएगा. 

ईरान वॉर के एक महीने पूरे हो चुके हैं. इस बीच इस जंग का कोई समाधान निकलता नहीं दिख रहा है. सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि उनकी ईरान के एक नए नेतृत्व के साथ बात हो रही है. उन्होंने कहा कि अगर ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को नहीं खोलता है तो अमेरिका ईरान के बिजली प्लांट, वॉटर प्लांट समेत कई अहम प्रतिष्ठानों को नष्ट कर देगा. 

इस बीच ईरान ने कहा है कि वह धमकियों से नहीं झुकने वाला है. ईरान के अनुसार ऐसे किसी भी कदम का भरपूर और जोरदार जवाब दिया जाएगा. तेहरान ने अमेरिकी शांति प्रस्तावों को “अवास्तविक” बताया और मिसाइल गतिविधियां जारी रहीं. इन घटनाओं से क्षेत्रीय युद्ध के और फैलने की आशंका बढ़ गई. ईरान ने सोमवार को इजरायल में हैफा की तेल रिफाइनरी पर हमला किया. इजरायल ने कहा है कि इससे उसके एनर्जी सप्लाई पर कोई असर नहीं पड़ा है. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement