थाईलैंड: गुफा में फंसे बच्चों को बचाने में बारिश बनी विलेन, रोकना पड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन

बचाव दल को मौसम खराब होने से पहले गुफा के भीतर से बच्चों को निकालना होगा क्योंकि मौसम विभाग ने शनिवार से एक हफ्ते तक यहां भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. अगर एक बार बारिश शुरू हो गई तो गुफा में जलस्तर बढ़ जाएगा जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन और मुश्किल होगा.

Advertisement
बचाव अभियान की फोटो (Getty Images) बचाव अभियान की फोटो (Getty Images)

मौसमी सिंह

  • थाईलैंड,
  • 06 जुलाई 2018,
  • अपडेटेड 8:07 AM IST

थाईलैंड की गुफा में फंसे 12 बच्चों और उनके फुटबॉल कोच को बचाने के लिए शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन खराब मौसम की वजह से टाल दिया गया है. बचाव दल को मौसम ज्यादा खराब होने से पहले गुफा के भीतर से बच्चों को निकालना होगा क्योंकि मौसम विभाग ने शनिवार से एक हफ्ते तक यहां भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

Advertisement

अगर तेज बारिश शुरू हो गई तो गुफा में जलस्तर बढ़ जाएगा जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन और मुश्किल होगा. थाईलैंड के गृहमंत्री अनुपोंग पाओजिंदा ने मौके पर पहुंचकर कहा कि बारिश की वजह से बचाव अभियान में बाधा आ रही है. उन्होंने बताया कि बच्चों को निकालने की तैयारी हो रही है और मेडिकल टीम को भी तैनात किया गया है.  मौके पर मौजूद 'आजतक' की टीम ऑपरेशन की हर खबर आपतक पहुंचाने के लिए तैयार है.

जानकारी के मुताबिक बच्चों को निकालने के लिए अभी तक की सभी कोशिशें नाकाम रही हैं ऐसे में रेस्क्यू टीम कम वक्त में पूरी मुश्तैदी के साथ बच्चों को गुफा से बाहर निकालने की कोशिश करेगी. फिलहाल ऑपरेशन को रोक दिया गया है क्योंकि बारिश होनी की आशंका है और गुफा के भीतर ऑक्सीजन का स्तर भी लगातार गिर रहा है.

Advertisement

बच्चों को बचाने में मदद करते हुए ऑक्सीजन की कमी के कारण सेना के एक पूर्व हो चुकी है. चिआंग राय के डिप्टी गवर्नर पास्साकोर्न बूनयालक ने कहा , 'स्वेच्छा से मदद करने वाले एक पूर्व नेवी सील की गुरुवार रात करीब 2 बजे मौत हो गई.' गोताखोर की पहचान समन कुनोंत के तौर पर हुई है. कुनोंत थाम लुआंग गुफा के भीतर एक स्थान से वापस आ रहे थे.

पानी के बीच गुफा में फंसे हैं बच्चे

यह सभी बच्चे चिआंग राय प्रांत के थाम लुआंग गुफा में फंसे हुए हैं, वहां से निकलना बेहद मुश्किल है क्योंकि वहां चारों तरफ पानी फैला हुआ है, रास्ता बेहद संकरा है, वहां अंधेरा है और कीचड़ होने के कारण वहां से बाहर आने के लिए उन्हें बेहद मशक्कत करनी पड़ेगी. भारत ने भी राज्य सरकार को मदद करने की है.

FIFA ने बच्चों को दिया न्योता

इस बीच फीफा के अध्यक्ष जियानी इनफैनटिनो ने थाईलैंड में गुफा में फंसे बच्चों की फुटबॉल टीम को रूस में वर्ल्ड कप का फाइनल मैच देखने का न्योता दिया है. इनफैनटिनो ने कहा कि 'उम्मीद है कि दो सप्ताह पहले बाढ़ का पानी बढ़ने से गुफा में फंसे ‘वाइल्ड बोअर्स ’टीम के खिलाड़ियों को बचा लिया जाएगा और 15 जुलाई को वे मास्को में फाइनल के लिए मौजूद रहेंगे.'

Advertisement

गुफा के बाहर इंतजार करते परिजन

थाईलैंड सेना की उच्च स्तरीय टीम बेहतरीन उपकरणों से लैस होकर खिलाड़ियों और कोच की तलाश कर रही है. इस टीम में 12 खिलाड़ियों की उम्र 11 से 16 वर्ष के बीच है. वे सभी युवा फुटबॉल टीम के सदस्य हैं और अपने 25 साल कोच के साथ इस गुफा में गए थे. पेतिसेन का मानना है कि इस गुफा के अंदर जाने वाला रास्ता बारिश के कारण बंद हो गया है और पानी के जमा होने से वे बाहर नहीं आ पाए.

सील कमांडो भी तैनात

रेस्क्यू ऑपेशन में थाई सेना के अलावा पुलिस के अधिकारी और आपदा प्रबंधन टीम के लोग मौजूद है. भारत समेत दुनिया के कई मुल्कों थाईलैंड सरकार से ऑपरेशन में मदद के लिए पेशकश की है. नेवी के सील कमांडो और इंटरनेशनल रेस्क्यू टीम के कई सदस्य गुफा से बच्चों को बाहर निकालने के काम में जुटे हैं.

बता दें कि सभी सदस्य 23 जून को फुटबॉल के एक मैच के बाद उत्तरी चिआंग राय प्रांत में थाम लुआंग नांग नोन गुफा देखने निकले थे और इसके बाद वे लापता हो गए थे. थाई नेवी की ओर से जारी ताजा वीडियो में लड़कों और उनके कोच ने कहा कि वे ठीक हैं. नेवी गुफा में फंसे युवा फुटबॉल खिलाड़ियों के वीडियो लगातार जारी कर रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »