... तो इसलिए काबुल में ईरानी दूतावास को निशाना बनाकर आतंकियों ने किया धमाका!

ईरान की ओर से की गई कार्रवाई से बौखलाए आतंकियों ने काबुल स्थित ईरानी दूतावास को निशाना बनाया है. बुधवार सुबह 08:30 बजे आतंकियों ने काबुल के राजनयिक इलाके को निशाना बनाया.

Advertisement
काबुल में राजनयिक इलाके में बड़ा धमाका काबुल में राजनयिक इलाके में बड़ा धमाका

राम कृष्ण

  • काबुल,
  • 31 मई 2017,
  • अपडेटेड 11:27 AM IST

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल स्थित ईरानी दूतावास को निशाना बनाकर आतंकियों ने हमला किया है. इसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 90 लोग घायल हो गए, यह धमाका वाटर टैंकर में विस्फोटक भरकर किया गया. हाल ही में ईरान ने पाकिस्तान में आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की थी. ईरान ने सीमा पार पाकिस्तान में बैठे आतंकियों पर मोर्टार दागे थे, जिससे आतंकी बौखलाए हुए हैं. आतंकवाद के पनाहगाह पाकिस्तान और ईरान के बीच 900 किमी लंबी साझा सीमा है.

Advertisement

ईरान की ओर से की गई कार्रवाई से बौखलाए आतंकियों ने काबुल स्थित ईरानी दूतावास को निशाना बनाया है. बुधवार सुबह 08:30 बजे आतंकियों ने काबुल के राजनयिक इलाके को निशाना बनाया. सुबह के व्यस्त समय में हुए भीषण धमाके से पूरा इलाका दहल गया. आतंकियों ने ईरानी दूतावास को निशाना बनाकर हमला किया था, लेकिन इसकी चपेट में आसपास मौजूद कई दूतावास भी आ गए.

काबुल के राजनयिक इलाके में ईरान के साथ ही भारत समेत अन्य देशों के दूतावास हैं. हालांकि इस धमाके में भारतीय दूतावास के सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं. धमाके के भारतीय दूतावास की इमारत को थोड़ा नुकसान पहुंचा है. खिड़कियों के शीशे टूटे हैं. काबुल के इस हाई सिक्योरिटी वाले राजनयिक इलाके में हुए धमाके के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है.

Advertisement

इससे पहले मार्च में अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आतंकियों ने अमेरिकी दूतावास के पास स्थित एक मिलिट्री हॉस्पिटल को निशाना बनाया था. हमले में 30 लोगों की मौत हुई थी. इस हमले का जिम्मा ISIS ने लिया था. हाल के दिनों में काबुल में कई आतंकी हमले देखने को मिले. इन धमाकों ने अफगानिस्तान में बढ़ते असुरक्षा के माहौल को फिर जाहिर किया है, जहां अमेरिकी सुरक्षा बल तालिबान विद्रोहियों के साथ अलकायदा और आईएस के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »