स्वीडन के वैज्ञानिक Svante Paabo को मेडिसिन के लिए मिला नोबेल प्राइज

स्वीडन के वैज्ञानिक Svante Pääbo मेडिसिन के लिए नोबेल प्राइज से सम्मानित किया गया है. विलुप्त होमिनिन और मानव विकास के जीनोम से संबंधित उन्होंने कई मुद्दों पर गहन रिसर्च की थी. उसी रिसर्च के लिए उन्हें इस नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.

Advertisement
Svante Pääbo को मेडिसिन के लिए मिला नोबल प्राइज Svante Pääbo को मेडिसिन के लिए मिला नोबल प्राइज

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 12:27 PM IST

स्वीडन के वैज्ञानिक Svante Paabo को मेडिसिन के लिए नोबेल प्राइज से सम्मानित किया गया है. विलुप्त होमिनिन और मानव विकास के जीनोम से संबंधित उन्होंने कई मुद्दों पर गहन रिसर्च की थी. उसी रिसर्च के लिए उन्हें इस नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.

जानकारी के लिए बता दें कि पैबो ने लंबे समय तक निएंडरथल जीनोम पर काम किया है. वे मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट फॉर इवोल्यूशनरी एंथ्रोपोलॉजी मेंजेनेटिक्स विभाग के निदेशक के रूप में भी काम कर चुके हैं. उनके इसी अद्भुत योगदान के लिए इस साल उन्हें नोबेल प्राइज देने का फैसला हुआ है. पिछले साल चिकित्सा के क्षेत्र में डेविड जूलियस और आर्डेन पैटामूटियम को नोबेल पुरस्कार दिया गया था.

Advertisement

वैसे हर साल की तरह इस साल भी मेडिसिन के अलावा साहित्य, भौतिकी, रसायन के क्षेत्र में भी नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा. एक तरफ भौतिकी के क्षेत्र में कल नोबेल प्राइज की घोषणा होगी तो वहीं बुधवार को रसायन में किसी शख्स के नाम का ऐलान किया जाएगा. फिर गुरुवार को साहित्य के क्षेत्र में भी किसी को नोबेल प्राइज से सम्मानित किया जाएगा. इसके अलावा नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को की जाएगी और अर्थशास्त्र पुरस्कार 10 अक्टूबर को दिया जाएगा. यहां ये जानना भी जरूरी है कि जिसे भी नोबेल प्राइज से सम्मानित किया जाता है, उन्हें एक स्वर्ण पदक और 9 लाख डॉलर के करीब राशि दी जाती है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »