श्रीलंका में पूर्व राष्ट्रपति की पत्नी शिरांति राजपक्षे गिरफ्तार, 1 करोड़ के फंड घोटाले का आरोप

श्रीलंका की भ्रष्टाचार निरोधक संस्था ने पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे की पत्नी शिरांति राजपक्षे को 1 करोड़ रुपये के घोटाले के आरोप में गिरफ्तार किया है. ये मामला उनके NGO 'सिरिलिया साविया' से जुड़ा है, जहां कोलंबो के लेडी रिडवे चिल्ड्रंस हॉस्पिटल के लिए चंदा जुटाया गया था लेकिन मशीन अस्पताल को नहीं दी गई.

Advertisement
शिरांति राजपक्षे को अदालत ने 13 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा. (Photo: AFP) शिरांति राजपक्षे को अदालत ने 13 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा. (Photo: AFP)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:03 PM IST

श्रीलंका में भ्रष्टाचार निरोधक संस्था (CIABOC) ने पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे की पत्नी और एक्स फर्स्ट लेडी शिरांति राजपक्षे को गिरफ्तार कर लिया है. उन्हें 1 करोड़ रुपये (श्रीलंकाई रुपये) के पब्लिक फंड स्कैम मामले में गिरफ्तार किया गया है. 

श्रीलंका के इतिहास में यह पहला मौका है जब किसी एक्स फर्स्ट लेडी को भ्रष्टाचार के किसी मामले में हिरासत में लिया गया है. जांच अधिकारियों के मुताबिक, ये मामला शिरांति राजपक्षे के NGO 'सिरिलिया साविया' से जुड़ा है. 

Advertisement

आरोप है कि कोलंबो के लेडी रिडवे चिल्ड्रंस हॉस्पिटल के लिए सीटी स्कैनर मशीन खरीदने के लिए ये चंदा जुटाया गया था, लेकिन अस्पताल को मशीन नहीं दी गई और इस रकम का गलत इस्तेमाल कर लिया गया.

(Photo- AFP)

13 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में शिरांति राजपक्षे

पहले जांच एजेंसी ने शिरांति राजपक्षे का किरुलापोने स्थित उनके आवास पर बयान दर्ज किया. इसके बाद अधिकारियों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. उन्हें कोलंबो के मुख्य मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उन्हें 13 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

खास बात ये है कि शिरांति राजपक्षे दो दिन पहले ही विदेश से मेडिकल इलाज कराकर श्रीलंका लौटी थीं. उनके वकीलों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पहले ही अग्रिम जमानत याचिका भी दायर की थी.

राजपक्षे परिवार पर कसा शिकंजा

Advertisement

महिंदा राजपक्षे साल 2005 से 2015 तक देश के राष्ट्रपति रहे थे, जबकि उनके छोटे भाई गोटबाया राजपक्षे को साल 2022 में देश के आर्थिक संकट और जन-आंदोलन के बाद इस्तीफा देना पड़ा था. इसके अलावा, महिंदा राजपक्षे के बड़े बेटे और विपक्षी सांसद नमल राजपक्षे भी कई भ्रष्टाचार के मामलों में आरोपी हैं और फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं.

हालांकि, राजपक्षे परिवार हमेशा से इन सभी आरोपों को खारिज करता आया है और इन्हें राजनीतिक साजिश बताता रहा है.

पूर्व विदेश मंत्री और पूर्व बैंक प्रमुख भी गिरफ्तार

भ्रष्टाचार निरोधक आयोग ने बुधवार बोर्ड ऑफ इन्वेस्टमेंट (BOI) के फंड के दुरुपयोग के मामले में पूर्व विदेश मंत्री रोहिथा बोगोलागामा को भी हिरासत में लिया है. उन पर साल 2006 में निवेश प्रोत्साहन मंत्री रहते हुए लंदन में एक इवेंट के लिए ट्रेजरी की अधिकृत सीमा से ज्यादा रकम मंजूर करने का आरोप है.

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में अशांति के बीच श्रीलंका को भारत से उम्मीद, सांसद राजपक्षे ने कह दी बड़ी बात

इसके अलावा, 'सिरिलिया साविया' जांच से जुड़े फंड की मंजूरी में संलिप्तता के आरोप में नेशनल सेविंग्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व मुख्य न्यायाधीश शिराणी बांडारनायाके के पति प्रदीप करियावासम को भी गिरफ्तार किया गया है. हालांकि उन्हें बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »