US: दक्षिण कैरोलाइना में जेल में भिड़े कैदी, 7 की मौत, 17 घायल

दक्षिण कैरोलाइना सुधार गृह विभाग ने ट्वीट किया कि तीन इमारतों में विभिन्न कैदियों के बीच झड़प हुई. ली काउंटी दमकल/ बचाव विभाग ने बताया कि घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए भेजा गया.

Advertisement
 दक्षिण कैरोलाइना की जेल में खूनी संघर्ष दक्षिण कैरोलाइना की जेल में खूनी संघर्ष

मोहित ग्रोवर

  • नई दिल्ली,
  • 17 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 9:06 AM IST

अमेरिका के दक्षिण कैरोलाइना में अत्यधिक सुरक्षा वाली जेल के भीतर कैदियों के बीच लड़ाई में सात बंदियों की मौत हो गई और कम से कम 17 अन्य घायल हो गए.

जेल के प्रवक्ता जेफ टैलन ने बताया कि रविवार रात साढ़े सात बजे कैदियों के बीच लड़ाई हुई लेकिन इसमें कोई अधिकारी घायल नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि 17 घायलों का उपचार कराया गया.

Advertisement

सुधार गृह विभाग ने ट्वीट किया कि तीन इमारतों में विभिन्न कैदियों के बीच झड़प हुई. ली काउंटी दमकल/ बचाव विभाग ने बताया कि घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए भेजा गया.

दक्षिण कैरोलाइना की बिशपविले जेल में करीब 1500 कैदी हैं और लंबी सजा का सामना करने वाले कैदी बंद है. वर्ष 2015 में दो अधिकारियों को चाकू मार दिया गया, फरवरी में एक कैदी की मौत हो गई थी.

बता दें कि इस साल की शुरुआत में इसी प्रकार की एक घटना ब्राजील में भी हुई थी. ब्राजील की जेल में खूनी संघर्ष के दौरान करीब 9 कैदियों की मौत हुई थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »