रूस में 23 यात्रियों को ले जा रहा विमान क्रैश, 16 के मरने की आशंका

पैराशूट ड्राइवर्स को ले जा रहा रूस का एक विमान रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इसमें कम से कम 16 लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है.

Advertisement
रूस में 23 यात्रियों को ले जा रहा विमान हुआ क्रैश रूस में 23 यात्रियों को ले जा रहा विमान हुआ क्रैश

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 अक्टूबर 2021,
  • अपडेटेड 3:57 PM IST
  • 23 यात्रियों को ले जा रहा रूस का विमान दुर्घटनाग्रस्त
  • हादसे में कम से कम 16 की मौत, 7 का चल रहा है इलाज

पैराशूट ड्राइवर्स को ले जा रहा रूस का एक विमान रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इसमें कम से कम 16 लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है. विमान में कुल 23 लोग सवार थे. एल-410 विमान स्थानीय समयानुसार सुबह तकरीबन 9:23 मिनट पर क्रैश हो गया. 

दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान की तस्वीर सामने आई है, जिसमें उसका एक हिस्सा टूटा नजर आ रहा है. हेल्थ मिनिस्ट्री ने जानकारी दी कि विमान में सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है. 

Advertisement

इंटफैक्स न्यूज एजेंसी के अनुसार, विमान रूस की सेना, विमानन और नौसेना की सहायता के लिए स्वैच्छिक सोसायटी का था, जो खुद को एक खेल और रक्षा संगठन बताता है. इस साल की शुरुआत में रूस में दो L-410 विमान दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »