रूस के पास कार्गो शिप पर ड्रोन अटैक, 3 क्रू मेंबर घायल, जहाज में लगी भीषण आग

रूस के नोवोरोस्सिय्स्क के पास Nadezhda कार्गो जहाज पर ड्रोन हमला हुआ. हमले में तीन क्रू मेंबर गंभीर रूप से घायल हो गए. जहाज पर मौजूद सभी 22 क्रू मेंबर्स को निकालकर रूस ले जाया गया.

Advertisement
ब्लैक सी पोर्ट नोवोरोस्सिय्स्क के पास कार्गो शिप पर ड्रोन से हमला किया गया. (Photo- Reuters) ब्लैक सी पोर्ट नोवोरोस्सिय्स्क के पास कार्गो शिप पर ड्रोन से हमला किया गया. (Photo- Reuters)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 3:47 PM IST

रूस के ब्लैक सी पोर्ट नोवोरोस्सिय्स्क के पास सोमवार(3 अगस्त) को Nadezhda नाम के कार्गो शिप पर ड्रोन हमला हुआ. इस हमले में जहाज के तीन क्रू मेंबर गंभीर रूप से घायल हो गए. तुर्किए की मरीन अथॉरिटी के मुताबिक, जहाज रूस के नोवोरोस्सिय्स्क से तुर्की के सैमसन पोर्ट जा रहा था. इसी दौरान नोवोरोस्सिय्स्क से करीब 20 नॉटिकल मील की दूरी पर उस पर हमला हुआ. रिपोर्ट के अनुसार, घायल क्रू मेंबर्स को एक छोटी नाव की मदद से जहाज से बाहर निकाला गया. इस दौरान कार्गो जहाज में आग लगी हुई थी.

Advertisement

Reuters ने शिप ट्रैकिंग डेटा के आधार पर पुष्टि की कि यह घटना ब्लैक सी में हुई. जहाज की पहचान NADEZHDA के रूप में हुई. जहाज के अगले हिस्से, मस्तूल और बाहरी बनावट का मिलान मौके पर मौजूद लोगों के वीडियो और जहाज की पुरानी तस्वीरों से किया गया. वीडियो की तारीख की पुष्टि भी आधिकारिक बयान के आधार पर की गई. तुर्की की मरीन अथॉरिटी ने अपने बयान में पुष्टि की कि 3 अगस्त को जहाज ड्रोन हमले की चपेट में आया और उसे नुकसान पहुंचा.

तुर्की की मरीन अथॉरिटी के मुताबिक, Nadezhda एक रोल-ऑन/रोल-ऑफ कार्गो जहाज है. सोमवार को यह रूस के नोवोरोस्सिय्स्क से तुर्की के उत्तरी हिस्से में स्थित सैमसन पोर्ट जा रहा था. इसी दौरान नोवोरोस्सिय्स्क से करीब 20 नॉटिकल मील की दूरी पर जहाज पर हमला हुआ.

Advertisement

क्रू मेंबर्स को निकालकर रूस ले जाया गया

हमले के बाद जहाज पर मौजूद सभी 22 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकालकर रूस ले जाया गया. इनमें तीन क्रू मेंबर गंभीर रूप से घायल हुए हैं. तुर्की की मरीन अथॉरिटी ने बताया कि सभी क्रू मेंबर्स को निकालने के बाद भी जहाज के आगे के हिस्से में आग लगी रही. फिलहाल यह साफ नहीं है कि कार्गो जहाज पर ड्रोन हमला किसने किया. तुर्की की मरीन अथॉरिटी ने भी अपने बयान में हमले के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »