रूस ने यूक्रेन के खेरसॉन पर फिर किया अटैक, हमले में 10 लोगों की मौत

ये साल खत्म होने को है, लेकिन रूस और यूक्रेन की जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. ताजा हमलों में रूसी सैनिकों ने खेरसॉन को टारगेट किया है. इस हमले में 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 58 लोग घायल बताए जा रहे हैं. यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इस अटैक की कड़ी निंदा की है.

Advertisement
रूस ने यूक्रेन के शहर खेरसॉन में फिर अटैक किया है (फोटो- Reuters) रूस ने यूक्रेन के शहर खेरसॉन में फिर अटैक किया है (फोटो- Reuters)

aajtak.in

  • कीव,
  • 25 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 10:32 AM IST

ये साल खत्म होने को है, लेकिन रूस और यूक्रेन की जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. आलम ये है कि रूसी सैनिक यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं. जानकारी के मुताबिक रूस के ताजा हमले यूक्रेन के शहर खेरसॉन में किए गए हैं. इस अटैक में करीब 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 58 लोग घायल हो गए हैं. यूक्रेन ने रूस के इस अटैक की निंदा की है.  

Advertisement

मास्को समर्थक एक अधिकारी ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यूक्रेनी सेना ने रूसी सेना को दोष देने के लिए हमले की शुरुआत की थी. वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने जलती हुई कारों, टूटी हुई खिड़कियों और लाशों से पटी सड़कों को फोटो शेयर की हैं.


जेलेंस्की ने कहा कि कुछ सोशल नेटवर्क इन तस्वीरों को संवेदनशील सामग्री के रूप में चिह्नित करेंगे. लेकिन यह संवेदनशील सामग्री नहीं है, यह यूक्रेन और यूक्रेनियन का वास्तविक जीवन है. साथ ही कहा कि ये सैन्य सुविधाएं नहीं हैं. यह आतंक है. डराने और आनंद के लिए हत्याएं की जा रही हैं.

दरअसल जहां रूस ने हमला किया है, उस शहर को रूस ने जंग के दौरान अपने कब्जे में ले लिया था, लेकिन हाल ही में यूक्रेन ने इसे वापस ले लिया है. इस हिस्से में रूस ने अपना गवर्नर बैठा रखा है. लिहाजा रूसी गवर्नर व्लादिमीर सल्डो ने कहा कि कीव ने सैनिकों को शहर में गोलाबारी करने का आदेश दिया था. उन्होंने कहा कि रूसी सशस्त्र बलों को दोष देने के उद्देश्य के साथ ऐसा किया गया था. यह एक तरह का घृणित उकसावा है.

Advertisement

क्षेत्रीय परिषद के उपाध्यक्ष यूरी सोबोलेवस्की ने कहा कि शहर के फ्रीडम स्क्वायर के पास एक सुपरमार्केट के पास एक मिसाइल गिरी थी. जब ये अटैक हुआ, उस वक्त मौके पर आम नागरिक थे, जब ये हमला हुआ तब एक कारोबारी अपने व्यवसाय को लेकर चर्चा कर रहा था, एक लड़की फोन सिम कार्ड बेच रही थी, अन्य एक ट्रक से सामान उतर रहा था.
 

ये भी देखें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »