रियाद एयरपोर्ट पर मिसाइल अटैक का खौफनाक CCTV फुटेज, ब्लास्ट होते ही मची भगदड़

सऊदी के सरकारी टेलीविजन ने CCTV फुटेज जारी किया, जिसमें रियाद एयरपोर्ट पर मिसाइल हमले के बाद यात्रियों को भागते हुए देखा जा सकता है. हूती विद्रोहियों के इस हमले की जिम्मेदारी लेने और क्षेत्रीय तनाव बढ़ने के साथ ही सुरक्षा को लेकर चिंताएं भी बढ़ गईं.

Advertisement
380 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. (Reuters photo) 380 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. (Reuters photo)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:15 AM IST

रियाद एयरपोर्ट पर मिसाइल हमले के बाद यात्रियों की कतार में जिसमें इस्लाम के दो सबसे पवित्र स्थलों की यात्रा की तैयारी कर रहे तीर्थयात्री भी शामिल थे, भारी अफरा-तफरी मच गई. सऊदी सरकारी टेलीविजन ने एक सीसीटीवी फुटेज शेयर किया है जिसमें ये डरावने पल कैद हुए हैं.

जब यात्री अपनी उड़ान भरने का इंतजार कर रहे थे, तभी एक तेज चमक दिखाई दी, जिससे बहुत से लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. फुटेज में छत के कुछ हिस्से भी गिरते हुए दिखाई दे रहे हैं.

Advertisement

बता दें, इस हमले में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई, जिनमें हैदराबाद का एक व्यक्ति भी शामिल था जो अपने परिवार के साथ मदीना जा रहा था. वहीं, 380 से ज्यादा लोग घायल हो गए.

यह भी पढ़ें: जिबूती से यमन जा रही नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 139 माइग्रेंट्स की मौत, 84 लापता

यमन के ईरान-समर्थित हूती विद्रोहियों ने हमले की जिम्मेदारी ली. समूह के सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी ने कहा कि उन्होंने सऊदी अरब के ईस्टर्न प्रोविंस में दम्माम एयरपोर्ट और सऊदी तेल कंपनी सऊदी अरामको की दो फैसिलिटीज को भी निशाना बनाया.

इस बीच, हिंसा रविवार को भी जारी रही, जब एक और हमले में रियाद एयरपोर्ट को फिर से निशाना बनाया गया. जानकारी के मुताबिक, टर्मिनल 4 पर एक अज्ञात प्रोजेक्टाइल के टकराने से आग लग गई, जिसमें 1 शख्स की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए.

Advertisement

सऊदी एयर डिफेंस ने ईस्टर्न प्रोविंस के ऊपर एक ड्रोन और खमीस मुशैत की तरफ दागी गई बैलिस्टिक मिसाइल को इंटरसेप्ट किया. वहीं, सऊदी सिविल डिफेंस ने बताया कि सोमवार को आभा में अलर्ट जारी किया गया था, लेकिन अब खतरा टल गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »