लंदन: पीएम ऋषि सुनक के घर डाउनिंग स्ट्रीट के गेट से टकराई कार, एक गिरफ्तार

लंदन में गुरुवार को डाउनिंग स्ट्रीट (ब्रिटिश पीएम का निवास स्थान और ऑफिस) के गेट से एक कार टकरा गई. मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा कि घटना के बाद एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया है कि उस व्यक्ति को सशस्त्र अधिकारियों ने आपराधिक क्षति और खतरनाक ड्राइविंग के संदेह में गिरफ्तार किया है.

Advertisement
ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक (फाइल फोटो) ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 मई 2023,
  • अपडेटेड 10:49 AM IST

लंदन में डाउनिंग स्ट्रीट के गेट से एक कार के टकराने की खबर सामने आई है. डाउनिंग स्ट्रीट लंदन में वह जगह है, जहां ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक का आवास और उनका कार्यालय भी स्थित है. पुलिस ने बताया कि गुरुवार को लंदन में डाउनिंग स्ट्रीट के गेट से एक कार टकरा गई. हालांकि इस हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. हालांकि पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

Advertisement

किसी के घायल होने की सूचना नहीं
जानकारी के मुताबिक, लंदन में गुरुवार को डाउनिंग स्ट्रीट (ब्रिटिश पीएम का निवास स्थान और ऑफिस) के गेट से एक कार टकरा गई. घटना स्थानीय समयानुसार करीब शाम चार बजकर 20 मिनट (15:20 GMT) की है. पुलिस ने इस मामले में आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है. व्यक्ति पर आपराधिक क्षति और खतरनाक ड्राइविंग के चार्ज लगाए गए हैं. हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.

पुलिस ने बंद की सड़क
मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा कि घटना के बाद एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया है कि उस व्यक्ति को सशस्त्र अधिकारियों ने आपराधिक क्षति और खतरनाक ड्राइविंग के संदेह में गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही डाउनिंग स्ट्रीट से आगे जाने वाली मुख्य सड़क को पुलिस ने बंद कर दिया है.

Advertisement

व्हाइट हाउस के बैरीकेड से भी टकराया था ट्रक
इससे पहले ऐसी ही एक खबर अमेरिका से भी आई थी. यहां अमेरिका में राष्ट्रपति भवन व्हाइट हाउस के नजदीक एक ट्रक, व्हाइट हाउस की सुरक्षा में लगे बैरीकेड से टकरा गया था. जिसकी वजह से वहां अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया था. अमेरिका की सीक्रेट सर्विस ने भी घटना की पुष्टि की थी. जो ट्रक, सुरक्षा बैरिकेड से टकराया, उसके ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है. हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. सीक्रेट सर्विस के जवान हादसे की जांच की बात कही थी. वहीं व्हाइट हाउस के आसपास की सड़कें एहतियातन बंद कर दी गई हैं. व्हाइट हाउस के आसपास के कई होटल, जिनमें हे एडम्स होटल भी शामिल है, उन्हें खाली करा लिया गया था. कई लोगों ने घटना को लेकर ट्वीट किया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »