इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान प्राइवेट जेट क्रैश, हादसे में 2 की मौत, देखें Video

डोमिनिकन रिपब्लिक के ला रोमाना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश कर रहा एक प्राइवेट जेट क्रैश हो गया. हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. विमान में आग भी लग गई और अब हादसे की वजह जानने के लिए जांच शुरू की जा रही है.

Advertisement
डोमिनिकन रिपब्लिक में क्रैश हुआ प्राइवेट जेट. (File Photo) डोमिनिकन रिपब्लिक में क्रैश हुआ प्राइवेट जेट. (File Photo)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:19 AM IST

डोमिनिकन रिपब्लिक में इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान एक प्राइवेट जेट हादसे का शिकार हो गया. ला रोमाना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरने की कोशिश कर रहा विमान अचानक क्रैश हो गया, जिसमें पायलट और को-पायलट की मौत हो गई. हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विमान को क्रैश होते देखा जा सकता है.

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, निजी विमान में उड़ान के दौरान अचानक कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी. इसके बाद पायलट ने नजदीकी एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग कराने का फैसला किया. लैंडिंग की प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही विमान हवा में नियंत्रण से बाहर हो गया, जिसके बाद रनवे पर गिरते ही उसमें भीषण आग लग गई.

Advertisement

स्थानीय अधिकारियों ने पुष्टि की है कि हादसे में जान गंवाने वाले दोनों लोग विमान के पायलट और को-पायलट थे. घटना के तुरंत बाद राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा, लेकिन दोनों क्रू मेंबर को नहीं बचाया जा सका. फिलहाल किसी यात्री के विमान में मौजूद होने की जानकारी सामने नहीं आई है.

अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इमरजेंसी लैंडिंग की नौबत आखिर क्यों आई. अधिकारियों ने कहा है कि हादसे की वजह पता लगाने के लिए जांच शुरू की जाएगी. इसके तहत विमान की तकनीकी स्थिति, फ्लाइट डेटा और आखिरी पलों की गतिविधियों को खंगाला जाएगा.

एविएशन अधिकारी इस बात की जांच करेंगे कि उड़ान के दौरान ऐसी कौन सी स्थिति बनी, जिसकी वजह से विमान को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. साथ ही यह भी देखा जाएगा कि लैंडिंग के दौरान आखिर क्या गड़बड़ी हुई, जिससे इतना बड़ा हादसा हो गया. फिलहाल जांच जारी है और अधिकारियों ने ज्यादा जानकारी मिलने के बाद अपडेट देने की बात कही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »