पीएम मोदी ने की ऋषि सुनक से फोन पर बात, इन मुद्दों पर चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन के नए पीएम ऋषि सुनक से फोन पर बात की है. उनकी तरफ से एक तरफ सुनक को जीत की बधाई दी गई है, वहीं दूसरी तरफ फ्री ट्रेड डील को लेकर भी सहमति बनी है.

Advertisement
पीएम मोदी ने की ऋषि सुनक से फोन पर बात पीएम मोदी ने की ऋषि सुनक से फोन पर बात

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 9:08 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन के नए पीएम ऋषि सुनक से फोन पर बात की है. नरेंद्र मोदी की तरफ से सुनक को प्रधानमंत्री बनने की बधाई दी गई है और भारत-ब्रिटेन के रिश्तों पर भी विस्तार से बात हुई. दोनों देशों के बीच में होने वाले फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर भी चर्चा की गई है. सोशल मीडिया पर पीएम मोदी ने इस बातचीत को लेकर ट्वीट किया है. सुनक की तरफ से भी प्रतिक्रिया आई है.

Advertisement

पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा है कि आज ऋषि सुनक से बात कर काफी अच्छा लगा. उन्हें ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनने के लिए बधाई दी. हम दोनों ही रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने का काम करने वाले हैं. इस बात पर भी सहमति बनी है कि फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को जल्द ही पूरा किया जाएगा. पीएम के इस ट्वीट पर ऋषि सुनक की तरफ से भी प्रतिक्रिया आई. उन्होंने मोदी की बधाई के लिए शुक्रिया अदा किया और जोर देकर कहा कि दोनों देश साथ मिलकर काम करने वाले हैं. सुनक ने कहा कि पीएम मोदी की शुभकामना के लिए शुक्रिया. ब्रिटेन और भारत कितनी बातें एक दूसरे के साथ साझा करते हैं. मैं ये सोचकर काफी उत्साहित हूं कि आने वाले महीनों और सालों में हम दो महान लोकतंत्र देश रक्षा, आर्थिक क्षेत्र में कितना कुछ कर सकते हैं.

Advertisement

अब जानकारी के लिए बता दें कि भारत और ब्रिटेन के बीच में लंबे समय से फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर चर्चा चल रही है. जब बोरिस जॉनसन प्रधानमंत्री बने थे, उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात की थी. तब भी कहा गया था कि दिवाली तक इस समझौते को पूरा कर लिया जाएगा. लेकिन उस एक मुलाकात के बाद ब्रिटेन में काफी कुछ बदल गया. पहले बोरिस का इस्तीफा हुआ और फिर लिज ट्रस को भी अपनी कुर्सी गंवानी पड़ गई. ऐसे में अब भारतीय मूल के ऋषि सुनक पर इस डील को पूरा करने की जिम्मेदारी है. पीएम मोदी से बातचीत के दौरान फिर सहमति तो बनी है, कब तक अमलीजामा पहनाया जाता है, इसका इंतजार रहने वाला है.
 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »