पीएम की मां के निधन पर अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने जताया शोक, कहा- मुश्किल समय में हमारी दुआएं मोदी के साथ

पीएम मोदी की मां हीरा बा का शुक्रवार को 100 साल की उम्र में निधन हो गया. हीरा बा के निधन पर जापान, नेपाल, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी शोक जताया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि इस कठिन समय में उनकी दुआएं पीएम मोदी के साथ हैं.

Advertisement
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (फाइल फोटो) अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 31 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 7:35 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा के निधन पर कई राष्ट्र प्रमुखों ने दुख व्यक्त किया है. जापान, नेपाल, पाकिस्तान के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि मैं और जिल बाइडेन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनकी मां हीराबेन मोदी के निधन पर शोक और संवेदनाएं व्यक्त करते हैं. इस कठिन समय में हमारी दुआएं प्रधानमंत्री और उनके परिवार के साथ हैं. 

Advertisement

पाक-नेपाल-जापान के पीएम ने जताया शोक

पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने भी हीरा बा के निधन पर शोक जताया था. शरीफ ने ट्वीट कर कहा, 'मां को खोने से बड़ा कोई दुख नहीं होता. मैं पीएम नरेंद्र मोदीजी की माताजी के निधन पर संवेदनाएं व्यक्त करता हूं.'

शरीफ से पहले नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने भी पीएम मोदी की मां के निधन पर शोक जताया था. उन्होंने कहा था कि उन्हें हीरा बा के निधन का समाचार सुनकर गहरा दुख पहुंचा है. दुख की इस घड़ी में वे पीएम मोदी और उनके परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं. वहीं जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने शोक जताते हुए लिखा, "मैं आपकी प्यारी मां के निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे." 

Advertisement

रूस और सिंगापुर के राजदूत ने भी जताया शोक 

भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने भी पीएम मोदी की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया है. रूसी राजदूत ने ट्वीट कर लिखा, "सबसे बड़ी क्षति पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना. मेरा दिल आपके लिए टूट जाता है. ॐ शांति."   

इसके अलावा सिंगापुर ने पीएम मोदी की मां के निधन पर शोक जताया है. भारत में सिंगापुर के राजदूत एचसी वोंग ने ट्वीट करते हुए लिखा, पीएम मोदी की माताजी हीरा बा के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. इस दुख की घड़ी में पीएम मोदी और उनके परिवार के प्रति हम गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं.   

जर्मनी के राजदूत ने कहा- दुख की इस घड़ी में हम साथ 

भारत में जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन ने ट्वीट कर लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के निधन पर हम गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं. शोक की इस घड़ी में हम पीएम मोदी और उनके परिवार के साथ हैं." 

100 साल की उम्र में हीरा बा का निधन  

सांस लेने में शिकायत के बाद हीरा बा को मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हीरा बा अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल के कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती थीं. जहां उन्होंने शुक्रवार सुबह 3:30 बजे अंतिम सांस लीं. हीरा बा 100 साल की थीं. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »