ब्रिटेनः पीएम पद के कैंडिडेट ऋषि सुनक ने तेज किया कैंपेन, वोटर्स को रिझाने के लिए तैयार की अवैध अप्रवास रोकने की योजना

ब्रिटेन में पीएम पद के कैंडिडेट ऋषि सुनक ने अपना कैंपेन तेज कर दिया है. वोटर्स को रिझाने के लिए उन्होंने अवैध अप्रवास को रोकने के लिए ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया है. अब ऋषि सुनक के साथ पीएम पद की रेस में लिज ट्रस हैं. सोमवार को दोनों नेता टीवी बहस में आमने-सामने होंगे.

Advertisement
पीएम पद के कैंडिडेट ऋषि सुनक पीएम पद के कैंडिडेट ऋषि सुनक

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 8:36 AM IST
  • सुनक और ट्रस अब आमने-सामने की बहस करेंगे
  • भारतीय मूल के सुनक पीएम पद की रेस में आगे हैं

ब्रिटेन में अगले प्रधानमंत्री पद की रेस अब रोचक होती जा रही है. इस दौड़ में ऋषि सुनक और लिज ट्रस हैं. वहीं ऋषि सुनक ये चुनाव जीतने के लिए दमदार तरीके से कैंपेन चला रहे हैं. कंजर्वेटिव पार्टी के मतदाताओं को रिझाने के लिए उन्होंने अपनी रणनीतियां भी बताई हैं कि अगर वह देश के पीएम बने तो किन योजनाओं पर कैसे काम करेंगे. 

Advertisement

ऋषि सुनक ने अपने कैंपेन में अवैध अप्रवास (Illegal Immigration) के संवेदनशील मुद्दे को उठाया है. 42 साल के ऋषि सुनक ने ब्रिटेन की सीमाओं को सुरक्षित करने के लिए 10 सूत्रीय योजना तैयार की है.

'द डेली टेलीग्राफ' के मुताबिक ऋषि सुनक ने यूरोपियन कोर्ट ऑफ ह्यूमन राइट्स (ECHR) की ताकतों पर अंकुश लगाने का भी वादा किया है. ऋषि सुनक ने कहा कि ईसीएचआर हमारी सीमाओं को ठीक से नियंत्रित करने की हमारी क्षमता को बाधित नहीं कर सकता है. हमें इसकी अनुमति नहीं देनी चाहिए. हमें अपने सिस्टम में ये बात शामिल करने की जरूरत है और यही यही मेरी योजना है.

वहीं, रिचमंड (यॉर्क) के टोरी सांसद ने सुझाव दिया कि सरकार अब तक देश की सीमाओं पर नियंत्रण वापस लेने के लिए वोट लीव ब्रेक्सिट कमिटमेंट को पूरा करने में विफल रही है, क्योंकि वह देश की शरणार्थी प्रणाली को अराजक बनाता है. उन्होंने कहा कि शरणार्थियों की संख्या आवश्यकता के अनुसार निर्धारित की जानी चाहिए. हमारी संसद को हर साल स्वीकार किए जाने वाले शरणार्थियों की संख्या पर नियंत्रण दिया जाएगा.

Advertisement

ऋषि सुनक ने अपनी भारतीय अप्रवासी जड़ों का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि मेरे अपने परिवार ने 60 साल पहले इस देश में आने पर अनुभव किया था कि ब्रिटेन एक उदार, महत्वाकांक्षी और दयालु देश है और यह गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि हमने देखा है कि बीते कुछ समय में भारी संख्या में अप्रवासी यूके में आए हैं. अवैध रूप से देश में आने वाले प्रवासियों को रोकने के लिए नीति बनाने की जरूरत है. जबकि कुछ लोग अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए शरण मांगते हैं. उनके प्रति हमारा कर्तव्य है, चाहे यूक्रेन जैसे युद्धग्रस्त देशों से भाग रहे लोग हों या उत्पीड़न से बच रहे लोग हों. 

ऋषि सुनक ने कहा कि बुनियादी मानवीय शालीनता के साथ-साथ कठोर सामान्य ज्ञान भी होना चाहिए. जून 2016 में जनमत संग्रह के दौरान इस देश के लोगों ने एक स्पष्ट संदेश दिया था. मैंने उन्हें सुना और प्रधानमंत्री के रूप में, मैं वह करूंगा जो वादा किया गया था. ऋषि सुनक और ट्रस आज को टीवी की बहस में आमने-सामने होंगे.


ये भी देखें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »