बहामास में भीषण विमान हादसा, प्लेन क्रैश होने से 10 लोगों की मौत और कई घायल

बहामास में शुक्रवार को एक सेसना 402 विमान क्रैश होने से उसमें सवार सभी 10 लोगों की मौत हो गई. यह हादसा नसाउ से सैन एंड्रोस जाते समय हुआ. एक ही दिन में दो हादसों के बाद बहामास सरकार ने फ्लेमिंगो एयर की सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया है.

Advertisement
बहामास में स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच बड़ा विमान हादसा हुआ है (Photo-Screengrab) बहामास में स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच बड़ा विमान हादसा हुआ है (Photo-Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:48 AM IST

कैरेबियन द्वीप समूह के देश बहामास से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. यहां शुक्रवार को एक छोटा विमान क्रैश हो गया, जिससे उसमें सवार सभी 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. यह भीषण हादसा उस वक्त हुआ जब पूरा देश बहामास का 53वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा था. 

इस बड़े हादसे के बाद सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए 'फ्लेमिंगो एयर' की सभी उड़ानों पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है. यह दर्दनाक हादसा राजधानी नसाउ के पश्चिम में स्थित नॉर्थ एंड्रोस के पास हुआ.

Advertisement

बहामास के प्रधानमंत्री फिलिप ब्रेव डेविस ने शुरुआत में जानकारी दी थी कि हादसे में एक व्यक्ति सुरक्षित बच गया है, लेकिन बाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने पुष्टि की कि गंभीर चोटों के कारण उस घायल ने भी दम तोड़ दिया. अभी तक मारे गए सभी 10 पीड़ितों की आधिकारिक पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है.

प्रधानमंत्री फिलिप ब्रेव डेविस ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, 'आज हम सब गहरे दुख के साए में एकत्र हुए हैं. जहां पूरा देश आजादी की सालगिरह के जश्न में डूबा था, वहीं आज का दिन अचानक गहरे मातम में बदल गया है. हर उस परिवार के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं, जिन्होंने इस भयावह खबर को सुना है कि उनका कोई अपना अब कभी घर लौटकर नहीं आएगा.'

यह भी पढ़ें: सऊदी में हेलिकॉप्टर तो फ्रांस में प्लेन क्रैश... दोनों हादसों में 25 लोगों की मौत

Advertisement

बहामास की विमान दुर्घटना जांच प्राधिकरण (AAIA) ने अपने आधिकारिक बयान में बताया कि दुर्घटनाग्रस्त विमान बहामास में ही रजिस्टर्ड एक Cessna 402 एयरक्राफ्ट था. इस विमान ने राजधानी नसाउ के लिंडन पिंडलिंग इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और यह सैन एंड्रोस की तरफ जा रहा था, लेकिन पहुंचने से पहले ही यह हादसे का शिकार हो गया.

एक ही दिन में दो बड़ी घटनाएं, सरकार ने एयरलाइंस पर लगाया बैन
इस हादसे के बाद बहामास के ऊर्जा, नागर विमानन मंत्रालय ने सख्त कदम उठाते हुए 'फ्लेमिंगो एयर' के एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट (AOC) को सस्पेंड कर दिया है. उड्डयन मंत्री जोबेथ कोलबी-डेविस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा किया कि शुक्रवार को एक ही दिन में फ्लेमिंगो एयरलाइंस के साथ दो बड़ी सुरक्षा चूक की घटनाएं सामने आईं, जिसके बाद यह ऐहतियाती कदम उठाया गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »