अमेरिका को 9 हेलिकॉप्टर लौटाने के बाद नया सौदा करना चाहता है पाकिस्तान

बताया जा रहा है कि पाकिस्तान ने करीब 15 साल पहले मिले नौ हुएइ 2 हेलिकॉप्टर में से पांच को मंगलवार को अमेरिका को लौटा दिया. हेलिकॉप्टरों का इस्तेमाल कर रहे गृह मंत्रालय ने 15 अक्तूबर को इन नौ रोटरी-विंग हेलिकॉप्टरों में से चार लौटा दिए थे.

Advertisement
अमेरिका को 9 हेलिकॉप्टर लौटाने के बाद नया सौदा करना चाहता है पाकिस्तान अमेरिका को 9 हेलिकॉप्टर लौटाने के बाद नया सौदा करना चाहता है पाकिस्तान

राम कृष्ण

  • इस्लामाबाद,
  • 01 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 12:36 AM IST

अमेरिका को नौ सैन्य हेलिकॉप्टर लौटाने के बाद पाकिस्तान नशीले पदार्थ रोधी अभियानों के लिए हेलिकॉप्टर खरीदने के वास्ते अमेरिका के साथ नया सौदा करना चाहता है.

बताया जा रहा है कि पाकिस्तान ने करीब 15 साल पहले मिले नौ हुएइ 2 हेलिकॉप्टर में से पांच को मंगलवार को अमेरिका को लौटा दिया. हेलिकॉप्टरों का इस्तेमाल कर रहे गृह मंत्रालय ने 15 अक्तूबर को इन नौ रोटरी-विंग हेलिकॉप्टरों में से चार लौटा दिए थे.

Advertisement

पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक पाकिस्तान ने संघीय प्रशासित कबायली क्षेत्रों और बलूचिस्तान में नशीले पदार्थ रोधी अभियानों के लिए अमेरिका से 12 हेलिकॉप्टर खरीदे थे.

उस समय सौदा किया गया था कि सौदे की अवधि खत्म होने के बाद के पास इन हेलिकॉप्टरों को लौटाने या इन्हें खरीदने का विकल्प होगा. सौदे की अवधि समाप्त होने के बाद गृह मंत्रालय ने इन्हें खरीदने के बजाय लौटाने का फैसला किया है.

को लौटाने का फैसला पूर्व गृहमंत्री चौधरी निसार अली खान ने लिया था, जबकि नए मंत्री अहसान इकबाल ने कहा कि मंत्रालय को नशीले पदार्थों की तस्करी के मार्गों पर नजर रखने के लिए इनकी जरुरत है, जिनका इस्तेमाल आतंकवादी भी करते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »