पाकिस्तान में हाफिज पर एक्शन जारी, कई संपत्तियों पर सरकार का कब्जा

पाकिस्तान ने हाफिज सईद के जमात-उद-दावा और फलाह-ए-इन्सानियत फाउंडेशन के एक अस्तबल (हॉर्स-ब्रीडिंग सेंटर), दर्जनों ट्रकों, एक स्वीमिंग एकेडमी, मार्शल आर्ट्स स्कूलों और इन जगहों पर काम करने वाले हजारों कर्मचारियों को अपने नियंत्रण में ले लिया है. हाफिज के लिए हजारों स्वयंसेवी भी काम करते हैं.

Advertisement
हाफिज सईद हाफिज सईद

भारत सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 21 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 10:07 AM IST

मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर पाकिस्तान में कार्रवाई जारी है. पाकिस्तान में हाफिज सईद के संगठन जमात-उद-दावा को प्रतिबंधित आतंकी संगठन घोषित करने के बाद अब इसकी संपत्‍तियों को जब्‍त किया जा रहा है.

पाकिस्तान ने हाफिज सईद के जमात-उद-दावा और फलाह-ए-इन्सानियत फाउंडेशन के एक अस्तबल (हॉर्स-ब्रीडिंग सेंटर), दर्जनों ट्रकों, एक स्वीमिंग एकेडमी, मार्शल आर्ट्स स्कूलों और इन जगहों पर काम करने वाले हजारों कर्मचारियों को अपने नियंत्रण में ले लिया है. हाफिज के लिए हजारों स्वयंसेवी भी काम करते हैं.

Advertisement

पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा है कि अभी उन्होंने हाफिज सईद के संगठनों के नेटवर्क को चलाने की योजना नहीं बनाई है. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक पाकिस्तान में हाफिज सईद के कम से कम 300 स्कूल, अस्पताल, एक छापाखाना और एंबुलेंस सर्विस चलती है.

इससे पहले, पाकिस्तान में हाफिज सईद के संगठनों को मिलने वाले दान पर भी पूरी तरह से रोक लगा दी गई थी. पिछले हफ्ते पंजाब सरकार ने आदेश पर रावलपिंडी जिला प्रशासन ने हाफिज सईद के संगठन जमात-उद-दावा (JUD) और फलाह-ए-इन्सानियत फाउंडेशन (FIF) के एक था. मदरसे का जिम्मा औकाफ़ विभाग को सौंपा गया था जो मजहबी संपत्तियों पर नियंत्रण रखता है.

इस बारे में पंजाब सरकार ने बीते शुक्रवार को ही आदेश जारी कर दिए थे. इसके अलावा, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जमात-अद-दावा के मुख्यालय के बाहर से बैरीकेडिंग भी हटा ली गई थी.

Advertisement

आपको बता दें कि नवंबर में नजरबंदी से रिहा होने के बाद हाफिज नाम से नया राजनीतिक दल बनाने की घोषणा की है. अब वह पाकिस्तान की राजनीति में आने की तैयारी कर रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement