पाकिस्तान का 70वां स्वतंत्रता दिवस, वाघा बॉर्डर पर फहराया भारत से ऊंचा ध्वज

पाकिस्तान ने अपना 70वां स्वतंत्रता दिवस मनाते हुए वाघा बॉर्डर पर दक्षिण एशिया का सबसे ऊंचा ध्वज फहराया. पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने मध्य रात्रि को 12 बजे सीमा पर ध्वज फहराया. इसी के साथ ही देश में स्वतंत्रता दिवस के जश्न की शुरूआत हो गई.

Advertisement
पाकिस्तान ने वाघा बॉर्डर पर फहराया भारत से ऊंचा ध्वज पाकिस्तान ने वाघा बॉर्डर पर फहराया भारत से ऊंचा ध्वज

BHASHA

  • नई दिल्ली,
  • 14 अगस्त 2017,
  • अपडेटेड 1:44 PM IST

पाकिस्तान ने अपना 70वां स्वतंत्रता दिवस मनाते हुए वाघा बॉर्डर पर दक्षिण एशिया का सबसे ऊंचा ध्वज फहराया. पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने मध्य रात्रि को 12 बजे सीमा पर ध्वज फहराया. इसी के साथ ही देश में स्वतंत्रता दिवस के जश्न की शुरूआत हो गई.

बता दें कि यह ध्वज दक्षिण एशिया का अभी तक का सबसे बड़ा और विश्व का आठवां सबसे बड़ा ध्वज है. पाकिस्तान में बने इस ध्वज की लंबाई तथा चौड़ाई क्रमश: 120 फुट एवं 80 फुट है. इसकी लंबाई 400 फुट है.

Advertisement

कानून एवं संविधान के मार्ग पर आगे बढ़ रहा देश

जनरल बाजवा ने कहा, 'करीब 77 वर्ष पहले, इसी शहर लाहौर में पाकिस्तान का प्रस्ताव पास हुआ था. पाकिस्तान रमजान महीने की 27 वीं रात को अस्तित्व में आया था, यह बहुत ही शुभ रात थी. साथ ही उन्होंने कहा, 'आज, हमारा देश कानून एवं संविधान के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है. सभी संस्थान उचित रूप से काम कर रहे हैं. हम पाकिस्तान को कायद-ए-आजम और अल्लामा इकबाल के सपनों का देश बनाएंगे.

पाकिस्तान से आतंक का करेंगे खात्मा

उन्होंने कहा, 'हमने कई बलिदान दिए हैं, हम अपने शहीदों को कभी नहीं भूलेंगे. हम पाकिस्तान में प्रत्येक आतंकी का खात्मा करेंगे . हम अपने दुश्मनों को बताना चाहते हैं कि चाहे वह पूर्व में हो या पश्चिम में आपकी गोलियां खत्म हो जाएंगी, लेकिन हमारे जवान हमेशा मोर्चे पर रहेंगे.'

Advertisement

पाकिस्तान को कमजोर करने वाले प्रयासों को किया जाएगा विफल

उन्होंने पाकिस्तान की आंतरिक तथा बाहरी चुनौतियां के बारे में कहा, 'मैं आपको आश्वासन देता हूं कि हम आपको कभी निराश नहीं करेंगे. ऐसी कोई भी शक्ति जिसका लक्ष्य पाकिस्तान, सेना तथा अन्य संस्थानों को कमजोर करना है. उनके प्रयासों को विफल किया जाएगा .' इसके साथ ही अन्य वक्ताओं ने उन लोगों को भी श्रद्धांजलि दी जो बंटवारे के दौरान पाकिस्तान जाते समय मारे गए थे.'

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement