पाकिस्तान में चुनाव से एक दिन पहले दो भीषण बम धमाके, 30 लोगों की मौत

पाकिस्तान में पहला विस्फोट बलूचिस्तान के पिशिन में एक निर्दलीय उम्मीदवार के ऑफिस के बाहर हुआ, जिसमें 17 लोगों की मौत हुई जबकि 30 लोग घायल हो गए. दूसरा विस्फोट जमीयत-उलेमा-इस्लाम पाकिस्तान के दफ्तर के बाहर हुआ, जिसमें आठ लोगों की जान गई और 12 घायल हुए.

Advertisement
पाकिस्तान विस्फोट पाकिस्तान विस्फोट

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 फरवरी 2024,
  • अपडेटेड 8:13 PM IST

पाकिस्तान में आठ फरवरी को आम चुनाव होने जा रहे हैं. चुनाव से ठीक एक दिन पहले बुधवार को बलूचिस्तान में दो भीषण विस्फोट हुआ है, जिसमें 30 लोगों की मौत हो गई जबकि 42 घायल हो गए.

पहला विस्फोट बलूचिस्तान के पिशिन में एक निर्दलीय उम्मीदवार के ऑफिस के बाहर हुआ, जिसमें 17 लोगों की मौत हुई जबकि 30 लोग घायल हो गए. इसके लगभग एक घंटे के भीतर ही दूसरा विस्फोट हुआ. यह दूसरा विस्फोट जमीयत-उलेमा-इस्लाम पाकिस्तान के दफ्तर के बाहर हुआ, जिसमें आठ लोगों की जान गई और 12 घायल हुए. घायलों को इलाज के लिए हेलीकॉप्टर के जरिए क्वेटा ले जाया गया है. 

Advertisement

एक अधिकारी ने बताया कि इलाके में पार्क की गई मोटरसाइकिल में विस्फोटक रखा गया था. विस्फोट के तुरंत बाद पुलिस, बमनिरोधक दस्त और अन्य एजेंसियों ने इलाके को चारों ओर से घेर लिया और साक्ष्य इकट्ठा करना शुरू कर दिया.

बलूचिस्तान के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अब्दुल्लाह जेहरी ने बताया कि असफंदयार खान ककार के चुनावी ऑफिस के बाहर विस्फोट हुआ. कुछ घायलों की हालत बहुत गंभीर बनी हुई हैं और उसे इलाज के लिए क्वेटा ले जाया गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »