ट्रंप'राज' में मुश्किल हुई पाकिस्तानियों की अमेरिका में एंट्री, भारतीयों का वेलकम

पाकिस्तानियों को ट्रंप प्रशासन के तहत अप्रैल 2017 में 3,925 जबकि मार्च 2017 में 3,973 वीजा जारी किये गये हैं. ओबामा प्रशासन ने पिछले साल मासिक औसत 6,553 के साथ पाकिस्तानियों को कुल 78,637 गैर आव्रजन वीजा जारी किये थे जो वर्तमान औसत से 40 फीसद अधिक है.

Advertisement
भारतीयों को US वीजा जारी करने का फीसद बढ़ा भारतीयों को US वीजा जारी करने का फीसद बढ़ा

BHASHA

  • इस्लामाबाद ,
  • 29 मई 2017,
  • अपडेटेड 11:28 PM IST

अमेरिकी राष्ट्रपति की यात्रा प्रतिबंध वाले देशों की सूची में पाकिस्तान का नाम नहीं होने के बावजूद नये ट्रंप प्रशासन में पाकिस्तानी नागरिकों को मंजूर अमेरिकी वीजा की संख्या में 40 फीसदी की कमी आई है. जबकि भारतीय के लिए जारी होने वाले वीजा में बढोत्तरी हुई है.

नए मासिक आधिकारिक डाटा की खास बात यह है कि भारतीयों को गैर आव्रजन अमेरिकी वीजा की संख्या में इस साल मार्च और अप्रैल में पिछले वर्ष मासिक औसत की तुलना में 28 फीसद की बढोत्तरी हुई है. पाकिस्तानी मीडिया में की ओर से जारी डाटा के हवाले से कहा गया कि पाकिस्तानियों को मंजूर गैर आव्रजन वीजा में इस साल मार्च और अप्रैल में 2016 के मासिक औसत की तुलना में 40 प्रतिशत की कमी आई है.

Advertisement

ये भी पढ़ें:

पाकिस्तानियों को ट्रंप प्रशासन के तहत अप्रैल 2017 में 3,925 जबकि मार्च 2017 में 3,973 वीजा जारी किये गये हैं. ओबामा प्रशासन ने पिछले साल मासिक औसत 6,553 के साथ पाकिस्तानियों को कुल 78,637 गैर आव्रजन वीजा जारी किये थे जो वर्तमान औसत से 40 फीसद अधिक है.

इस साल मार्च से पहले विदेश विभाग ने मासिक तौर पर वीजा की जानकारी जारी नहीं की थी और उपलब्ध थे. आंकडों के मुताबिक, भारतीय नागरिकों को इस साल अप्रैल में 87,049 वीजा जबकि इस साल मार्च में 97,925 वीजा मंजूर हुए हैं. पिछले साल भारत के नागरिकों को हर महीने औसत रूप से 72,082 गैर आव्रजन वीजा मंजूर हुए थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »