क्वेटा ट्रेन ब्लास्ट का बदला, PAK सेना ने ढेर किए BLA के 17 लड़ाके

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में सुरक्षा बलों ने 24 मई को हुए घातक ट्रेन हमले का बदला लेते हुए 17 विद्रोहियों को मार गिराया है. सेना ने खुफिया जानकारी के आधार पर मस्तुंग, नुश्की, जेहरी, खुजदार और केच जिलों में ऑपरेशन चलाया था. विद्रोहियों के ठिकानों से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद हुए हैं.

Advertisement
पाकिस्तानी सेना ने खूफिया ऑपरेशन चलाया था. (File Photo: ITG) पाकिस्तानी सेना ने खूफिया ऑपरेशन चलाया था. (File Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:01 AM IST

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में सुरक्षा बलों ने एक बड़ी सैन्य कार्रवाई को अंजाम दिया है. सेना ने पिछले हफ्ते हुए घातक ट्रेन हमले का बदला लेते हुए 17 विद्रोहियों को मार गिराया है. सुरक्षा बलों ने मारे गए विद्रोहियों के ठिकानों से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया है.

पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार (2 जून) को इस पूरे ऑपरेशन की जानकारी दी. सेना ने बताया कि विद्रोहियों के पास से भारी तादाद में विस्फोटक और पहले से तैयार किए गए आईईडी भी जब्त किए गए हैं.

Advertisement

पाकिस्तानी सेना का कहना है कि इन इलाकों से विद्रोहियों का नामोनिशान मिटाने के लिए ये सर्च ऑपरेशन लगातार जारी रहेगा. देश से आतंकवाद को पूरी तरह खत्म करने के लिए आतंकवाद विरोधी अभियान को पूरी रफ्तार से चलाया जाएगा.

बता दें कि 24 मई को बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा के सैन्य इलाके में एक शटल ट्रेन पर आतंकियों ने बम से हमला किया था. इस भीषण धमाके में 14 लोगों की जान चली गई थी. इस ट्रेन ब्लास्ट की जिम्मेदारी प्रतिबंधित संगठन 'बलूच लिबरेशन आर्मी' (BLA) ने ली थी.

खुफिया इनपुट के आधार पर कई जिलों में चला ऑपरेशन

ट्रेन हमले के तुरंत बाद पाकिस्तानी सुरक्षा बल हरकत में आ गए. सेना के मुताबिक, खुफिया जानकारी के आधार पर बलूचिस्तान के मस्तुंग, नुश्की, जेहरी, खुजदार और केच जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी की गई. इन ऑपरेशनों के दौरान सुरक्षा बलों और विद्रोहियों का आमना-सामना हुआ. सैनिकों ने विद्रोहियों के कई ठिकानों को पूरी तरह घेर लिया और उन पर धावा बोल दिया.

Advertisement

बीएलए के नेटवर्क को लगा बड़ा झटका

सेना ने बताया कि दोनों ओर से काफी देर तक भारी और भीषण गोलीबारी हुई. इस मुठभेड़ में बीएलए के 17 आतंकवादी मारे गए. सेना के मुताबिक, इन विद्रोहियों के खात्मे से इस इलाके में सक्रिय आतंकवादी नेटवर्क को एक बड़ा और गहरा झटका लगा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »