'कश्मीरी भाइयों की कुर्बानी... बहुत बुरे परिणाम,' जगलर वेन वाले बयान के बाद अपने पुराने काम में फिर से जुट गए आसिम मुनीर

ऑपरेशन सिंदूर के चोट से संभल ही रहे पाकिस्तान ने अब फिर से भड़काऊ बयान देना शुरू कर दिया है. अप्रैल में कश्मीर को पाकिस्तान का जगलर वेन बता चुके आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने कहा है कि हमारी कौम को कश्मीरी भाइयों की कुर्बानी को याद रखना है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपनी जमीन पर आतंकवाद का खात्मा करने के करीब ही था लेकिन भारत इस क्षेत्र में जानबूझकर आतंकवाद भड़का रहा है. 

Advertisement
पाकिस्तान नेवी के पासिंग आउट परेड में आर्मी चीफ आसिम मुनीर.  पाकिस्तान नेवी के पासिंग आउट परेड में आर्मी चीफ आसिम मुनीर.

शिवानी शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 29 जून 2025,
  • अपडेटेड 12:21 PM IST

पाकिस्तान आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने इस साल अप्रैल में कश्मीर को पाकिस्तान का जगलर वेन (गले की नस) बताया था. इसके बाद पहलगाम हमला हुआ था. अब ऑपरेशन सिंदूर के बाद आसिम मुनीर ने फिर से अपने गंदे इरादे जाहिर किए हैं. उन्होंने पाकिस्तान नेवी के पासिंग आउट परेड के दौरान कश्मीर मुद्दे को फिर से उठाया. आसिम मुनीर ने कहा कि अगर दुश्मन तनाव बढ़ाता है तो इसके पूरे क्षेत्र में बहुत बुरे परिणाम (Catastrophic consequences) हो सकते हैं और इसका जिम्मेदार दुश्मन ही होगा.

Advertisement

आसिम मुनीर ने कश्मीर में पाकिस्तानी आतंकवाद को कश्मीरियों की लड़ाई का नाम देते हुए कहा कि 'अभी हमें कश्मीरी भाइयों की 'कुर्बानी' को निश्चित रूप से याद करना चाहिए जो भारत के खिलाफ लड़ रहे हैं."

पहलगाम हमले के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई के रूप में शुरू हुए ऑपरेशन सिंदूर में बुरी तरह पिटने के बाद आसिम मुनीर पाकिस्तानियों को एक बार फिर से कश्मीर और जंग का चूरन बेच रहे हैं. 

आसिम मुनीर ने पाकिस्तान में पनप रहे आतंकवाद और असंतोष का दोष भारत पर मढ़ते हुए कहा कि पाकिस्तान अपनी जमीन पर आतंकवाद का खात्मा करने के करीब ही था लेकिन भारत इस क्षेत्र में जानबूझकर आतंकवाद भड़का रहा है. 

'कश्मीरी भाइयों की कुर्बानी...'

कश्मीर मुद्दे को उठाते हुए आसिम मुनीर ने कहा, "ऐसे समय में, हमें अपने कश्मीरी भाइयों की कुर्बानी को याद रखना चाहिए जो भारत के अवैध कब्जे के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं.” 

Advertisement

कश्मीर में आतंकियों की करतूतों का बिना कोई जिक्र करते हुए आसिम मुनीर ने पाकिस्तान की कथित भलमनसाहत जाहिर की. उन्होंने कहा कि 
"पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों और कश्मीरी लोगों की आकांक्षाओं के अनुसार कश्मीर मुद्दे के न्यायपूर्ण समाधान का प्रबल समर्थक है."

आसिम मुनीर ने इस क्षेत्र की शांति को कश्मीर मुद्दे के “न्यायपूर्ण और शांतिपूर्ण समाधान” से जोड़कर ये बता दिया कि इस पूरे क्षेत्र में 'अशांति' और 'हिंसा' के लिए कौन जिम्मेदार है.

'ऑपरेशन सिंदूर में हार को संयम और परिपक्वता का दिया नाम'

आसिम मुनीर ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत-पाकिस्तान के बीच हुए टकराव का जिक्र करते हुए कहा कि इस दौरान पाकिस्तान ने संयम और परिपक्वता का परिचय दिया. 

पाकिस्तान नेवी के कैडेट्स से मिलते हुए आसिम मुनीर.

उन्होंने पहलगाम हमले का जिक्र नहीं किया और भारत की कार्रवाई को जोरशोर से प्रचारित किया, "भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ उकसावे वाली कार्रवाई की. जिसका पाकिस्तान ने मजबूती से जवाब दिया. इससे न सिर्फ हमारे राष्ट्रीय सम्मान की रक्षा हुई बल्कि इस क्षेत्र में बड़ा तनाव होते होते बच गया. आसिम मुनीर ने कहा कि उकसावे के बावजूद पाकिस्तान ने संयम और परिपक्वता से काम लिया और क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के प्रति अपना कमिटमेंट जताया. उन्होंने पाकिस्तान को इस क्षेत्र में शांति स्थापित करने वाला बताया. 

Advertisement

पाकिस्तान के आर्मी चीफ ने कहा कि हाल के वर्षों में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ दो बार बिना उकसावे के आक्रामक कार्रवाई की है, जिसका हमने दृढ़ जवाब दिया है. उन्होंने कहा, "गंभीर उकसावे के बावजूद पाकिस्तान ने संयम और परिपक्वता के साथ काम किया और क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए अपनी प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया, जिससे वह एक इस क्षेत्र में शांति के रूप में अपनी भूमिका निभा पाया."

भारत का नाम लिए बिना जंग की धमकी देते हुए आसिम मुनीर ने कहा कि अगर कोई भी दुश्मन पाकिस्तान पर ये सोचकर नजर उठाएगा कि उसे कुछ जवाब नहीं मिलेगा और हम अपनी समस्याओं से घिरे हैं तो ये उसकी गलती होगी. उसे करारा जवाब मिलेगा. 

 'बहुत बुरे परिणाम' की धमकी

आसिम मुनीर ने गंभीर धमकी देते हुए कहा कि इलाके में तनाव बढ़ाने की जिम्मेदारी, जिसके नतीजे में पूरे क्षेत्र में बहुत बुरे परिणाम (Catastrophic consequences) हो सकते हैं, दुश्मन पर होगी. पाक आर्मी चीफ ने कहा कि पाकिस्तान अपने संप्रभुता की रक्षा निर्णायक और बिना हिचक के करेगा.

 पाकिस्तान के आर्मी चीफ ऑपरेशन सिंदूर में भारत के प्रचंड प्रहार को छिपाते हुए अपनी शेखी बघारी और कहा कि भारत मार्का ए हक की कामयाबी को कभी नहीं भूला पाएगा. 

Advertisement

पाकिस्तान में 'मुल्ला जनरल' के नाम से चर्चा में रहने वाले आसिम मुनीर ने एक बार फिर से मजहबी लाइनें पढ़ीं और कहा कि छोटी ताकतों ने कई बार बड़ी ताकतों को हराया है. 

गौरतलब है कि पहलगाम हमले के जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया और पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों को नेस्तानाबूद कर दिया. इसके बाद भारत की वायु सेना ने पाकिस्तान के 11 एयरबेस को तबाह कर दिया. इस ऑपरेशन में पाकिस्तान के 160 से ज्यादा लोग मारे गए. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »