परमाणु हथियारों का जखीरा बढ़ाने की तैयारी में उत्तर कोरिया, नए साल में किम जोंग का क्या प्लान?

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने बैलिस्टिक मिसाइलों और एक बड़े परमाणु शस्त्रागार को विकसित करने का संकल्प लिया है. उत्तर कोरिया की मीडिया ने रविवार को बताया कि सत्ताधारी वर्कर्स पार्टी की एक बैठक में किम जोंग ने देश की संप्रभुता और सुरक्षा के लिए जबरदस्त सैन्य शक्ति पर जोर दिया.  

Advertisement
उत्तर कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग उन (फोटो- रॉयटर्स) उत्तर कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग उन (फोटो- रॉयटर्स)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 2:13 PM IST

साउथ कोरिया और जापान के साथ बढ़ते तनाव के बीच उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने बैलिस्टिक मिसाइलों और एक बड़े परमाणु शस्त्रागार को विकसित करने का संकल्प लिया है. उत्तर कोरिया की मीडिया ने रविवार को बताया कि सत्ताधारी वर्कर्स पार्टी की एक बैठक में किम जोंग ने देश की संप्रभुता और सुरक्षा के लिए जबरदस्त सैन्य शक्ति पर जोर दिया.  

Advertisement

राष्ट्रपति किम जोंग उन की यह बैठक उत्तर कोरिया के ड्रोन द्वारा बीते सप्ताह की गई घुसपैठ और अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों को दागने के बाद सीमा पार तनाव के बीच हुई. किम ने अमेरिका और साउथ कोरिया पर प्योंगयांग को अलग-थलग करने और दबाव बनाने की कोशिश करने का आरोप लगाया.  

उत्तर कोरिया की आधिकारिक न्यूज एजेंसी केसीएनए ने बताया कि किम जोंग ने देश की परमाणु शक्ति को मजबूत करने की योजना के तहत अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल को विकसित करने की शपथ ली. इस दौरान किम जोंग ने साउथ कोरिया को अपना शत्रु घोषित कर दिया. उन्होंने कहा कि निस्संदेह साउथ कोरिया हमारे लिए शत्रु बन चुका है.  

दुनिया की सबसे बड़ी परमाणु शक्ति बनेगा उत्तर कोरिया: किम जोंग 

हाल ही में उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने कहा था कि उनके देश का अंतिम लक्ष्य दुनिया की सबसे शक्तिशाली परमाणु शक्ति हासिल करना है. उन्होंने उत्तर कोरिया की सबसे बड़ी बैलिस्टिक मिसाइल के हालिया लॉन्च में शामिल दर्जनों सैन्य अधिकारियों को बढ़ावा देते हुए ये बात कही थी. बता दें कि कोरियाई प्रायद्वीप पर सैन्य तनाव इस साल तेजी से बढ़ा है क्योंकि नॉर्थ कोरिया ने नवंबर में अब तक की सबसे उन्नत बैलिस्टिक मिसाइल सहित कई हथियारों का परीक्षण किया था.  

Advertisement

अक्टूबर से कई बार दाग चुका है मिसाइलें 

बता दें कि बीते 30 दिसंबर को भी उत्तर कोरिया ने अपने उत्तर पूर्वी तट पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी थी. यह इस साल उत्तर कोरिया द्वारा किए गए हथियारों के परीक्षण में से एक थी. नॉर्थ कोरिया की ओर से मिसाइल दागे जाने के बाद साउथ कोरिया की सेना अलर्ट हो गई है. अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान की चेतावनी को नजरअंदाज कर उत्तर कोरिया ने बीते अक्टूबर और नवंबर में भी दो बैलिस्टिक मिसाइल दागी थीं.  

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »