नेपाल हादसे में मारे गए तमिलनाडु के 7 तीर्थयात्री, शवों को भारत लाने की तैयारी शुरू

नेपाल के गोरखा जिले में मनकामना मंदिर दर्शन से लौट रहे सात भारतीय तीर्थयात्रियों की एक माइक्रोबस घटना में मौत हो गई, जबकि सात गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस के अनुसार, कुल 14 यात्री बस में थे, जिसमें चालक और सहचालक को छोड़कर सभी भारतीय थे. शवों को वापस भारत लाने की तैयारी तमिलनाडु सरकार ने शुरू कर दी है.

Advertisement
मनकामना मंदिर से लौट रहे भारतीय श्रद्धालुओं की बस दुर्घटनाग्रस्त (Photo: Reuters) मनकामना मंदिर से लौट रहे भारतीय श्रद्धालुओं की बस दुर्घटनाग्रस्त (Photo: Reuters)

गणेश शंकर

  • नई दिल्ली,
  • 16 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:33 AM IST

नेपाल से एक दुखद ख़बर सामने आई है. गोरखा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात भारतीय तीर्थयात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए. यह दुर्घटना उस समय हुई जब श्रद्धालु मनकामना मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे. उन्हें ले जा रही एक माइक्रोबस गोरखा जिले के साहिद लखन ग्रामीण नगरपालिका-3 क्षेत्र के पास अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 200 मीटर नीचे ढलान में गिर गई. मारे जाने वालों में सभी तमिलनाडु के रहने वाले थे. उनके शव को भारत लाने की तैयारी शुरू कर दी गई है.

Advertisement

गोरखा जिला पुलिस कार्यालय के पुलिस अधीक्षक भरत बहादुर बीके ने बताया कि माइक्रोबस में कुल 14 लोग सवार थे, जिनमें से सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में पांच पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं और सभी भारतीय नागरिक बताए गए हैं. इस हादसे में सात अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए चितवन के भरतपुर स्थित कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज में एडमिट कराया गया है.

अस्पताल के डिप्टी डायरेक्टर सुदीप राज केसी के ने बताया है कि दुर्घटना के बाद नौ घायलों को अस्पताल लाया गया था, जिनमें से पांच की हालत गंभीर बनी हुई है. गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को न्यूरोसर्जरी आईसीयू में और दो को सर्जरी आईसीयू में रखा गया है. माइक्रोबस में चालक और सहचालक को छोड़कर सभी यात्री भारतीय नागरिक थे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Nepali Thukpa Recipe: नाश्ते में ट्राई करें नेपाल का मशहूर थुकपा, 15 मिनट में हो जाएगा तैयार, मांग-मांगकर खाएंगे बच्चे!

वाहन में मौजूद कर्मचारी संतोष गुरूंग ने बताया कि श्रद्धालु मनकामना मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद लौट रहे थे और चालक ने रास्ते में ब्रेक की खराबी की शिकायत भी की थी. हादसे के बाद नेपाल सशस्त्र पुलिस बल की टीम और गोरखा जिला पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया.

पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिए हैं और दुर्घटना के कारणों की गहन जांच जारी है. इस दर्दनाक हादसे ने भारतीय तीर्थयात्रियों के परिवार और स्थानीय लोगों को शोक में डाला है.

7 तीर्थयात्रियों के शव भारत लाने की तैयारी

नेपाल में हुए बस हादसे में मारे गए तमिलनाडु के सात श्रद्धालुओं के शव भारत लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. तमिलनाडु सरकार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव चेन्नई एयरपोर्ट लाए जाएंगे और फिर उनके गृह नगरों तक पहुंचाए जाएंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »