मॉस्को के रेस्टोरेंट में बड़ा ब्लास्ट! होममेड बम से हुए धमाके में तीन की मौत, 21 घायल

मॉस्को के कुद्रिंस्काया स्क्वायर में एक रेस्टोरेंट के पास जोरदार धमाका हुआ. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 21 लोग घायल हो गए. कहा जा रहा है कि ये धमाका एक होममेड बम के फटने से हुआ है. हादसे के बाद इलाके को सील कर दिया गया है और आगे की जांच की जा रही है.

Advertisement
शुरुआती जांच में धमाके की वजह गैस सिलेंडर फटना बताया जा रहा है. (Photo: Representational) शुरुआती जांच में धमाके की वजह गैस सिलेंडर फटना बताया जा रहा है. (Photo: Representational)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 6:46 AM IST

रूस की राजधानी मॉस्को में शनिवार शाम एक रेस्टोरेंट के पास भीषण विस्फोट हुआ. इस हादसे में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 21 लोग घायल हो गए. ये हादसा मॉस्को के कुद्रिंस्काया स्क्वायर स्थित एक ऊंची इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर बने रेस्टोरेंट में हुआ. रूस की सरकारी मीडिया और मॉस्को पुलिस ने इस हादसे की पुष्टि की है.

Advertisement

रूसी स्टेट टीवी की शुरुआती रिपोर्टों में कहा जा रहा था कि ये धमाका गैस सिलेंडर फटने की वजह से हो सकता है. लेकिन अब खुलासा हुआ है कि एक महिला होममेड बम लेकर यहां पहुंची थी जिसके फटने से ही ये धमाका हुआ है.

मॉस्को पुलिस ने बताया कि धमाका स्थानीय समयानुसार रात करीब 8 बजे से ठीक पहले 'बाल्जी रोसी' नाम के इटैलियन रेस्टोरेंट के पास हुआ. इस भीषण विस्फोट में बम ले जा रही महिला, रेस्टोरेंट के एक सिक्योरिटी गार्ड और वहां मौजूद एक ग्राहक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, घटना में घायल हुए 21 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है.

रिमोट से किया गया विस्फोट!

रूसी समाचार पत्र 'कोमर्सेंट' ने अपने सूत्रों के हवाले से बताया कि ये बम रेस्टोरेंट की समर टेरेस पर मौजूद मेहमानों को निशाना बनाने के लिए तैयार किया गया था. आंशका जताई जा रही है कि बम को किसी दूसरे व्यक्ति ने रिमोट कंट्रोल से उड़ाया था. ऐसा मुमकिन है कि बम ले जा रही महिला को ये जानकारी ही न हो कि उसके पास कोई विस्फोटक चीज मौजूद है.

Advertisement

रेस्टोरेंट की वेबसाइट के मुताबिक, शनिवार को एक प्राइवेट इवेंट होने की वजह से आम ग्राहकों के लिए रेस्टोरेंट बंद रखा गया था. वरना मौतों की संख्या बड़ी हो सकती थी. फिलहाल पुलिस और जांच दल घटना के सभी पहलुओं की जांच-पड़ताल कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: होर्मुज में बड़ा हादसा! समुद्री माइन से टकराने के बाद ऑयल टैंकर में विस्फोट

मॉस्को जांच समिति के मुताबिक जांच अधिकारी, फोरेंसिक विशेषज्ञ और इमरजेंसी सर्विसेज मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं. सरकारी समाचार एजेंसी RIA नोवोस्ती ने एक वीडियो जारी करके इलाके की घेराबंदी करके भारी संख्या में सशस्त्र पुलिस बल तैनात देखा गया. आम जनता के लिए उस पूरे इलाके को बंद कर दिया गया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »