अफगानिस्तान में भारतीय राजनयिक पर महिला सांसद ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप?

यह भारत के किसी राजनयिक पर यौन उत्पीड़न का पहला मामला है.

Advertisement
भारतीय राजनयिक पर यौन शोषण का आरोप भारतीय राजनयिक पर यौन शोषण का आरोप

भारत सिंह / गीता मोहन

  • नई दिल्ली,
  • 11 अक्टूबर 2018,
  • अपडेटेड 3:36 PM IST

अफगानिस्तान में भारत के राजदूत आलोक झा पर वहां की एक महिला सांसद ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. इन आरोपों के बाद भारतीय राजनयिक को वापस बुलाया जा सकता है.

अफगानिस्तान में महिला सांसद नाहीद फरीद ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी ने उनके यौन उत्पीड़न की कोशिश की. यह भारत के राजनयिक पर यौन उत्पीड़न का पहला मामला है.

Advertisement

अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय के सूत्रों ने कहा है कि आलोक झा को भारत वापस भेजा जा चुका है.

अफगानिस्तान के पत्रकार सामी यूसुफजई ने कहा कि, 'भारतीय दूतावास में एक उच्च अधिकारी आलोक झा को दिल्ली वापस बुलाया गया है. उन्होंने अफगानिस्तान की महिला सांसद नाहीद फरीद के यौन उत्पीड़न की कोशिश की. इसके बाद महिला सांसद ने तुरंत इस यौन उत्पीड़न की जानकारी अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय और राष्ट्रपति अशरफ गनी को इसकी शिकायत की.'

माना जा रहा है कि इसी के बाद आरोपी भारतीय राजनयिक पर कार्रवाई की गई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »