मालदीव बोट हादसा: चश्मदीद ने बताई आंखों देखी तबाही, 2 भारतीय अब भी लापता, सर्च ऑपरेशन जारी

मालदीव में 19 मार्च की रात हुए भीषण स्पीडबोट हादसे में 5 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया. दो भारतीय अब भी लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है.

Advertisement
हादसे का शिकार हुई स्पीडबोट (Photo: ITG) हादसे का शिकार हुई स्पीडबोट (Photo: ITG)

शालू अवस्थी

  • मालदीव,
  • 25 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:02 PM IST

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में मशहूर बिजनेसमैन गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, लेकिन दो भारतीयों का अब भी सुराग नहीं मिला है. मालदीव के बा एटोल कौंसिल के प्रेसिडेंट शुजाऊ अली ने हादसे और रेस्क्यू ऑपरेशन की पूरी जानकारी दी है. शुजाऊ वही शख्स हैं, जिन्होंने सबसे पहले मौके पर पहुंचकर घायलों की मदद की थी.

शुजाऊ अली ने बताया कि 19 मार्च की देर रात उन्हें मदद के लिए कॉल आया था. मौके पर पहुंचकर 5 लोगों को पानी से बाहर निकाला गया और फौरन अस्पताल ले जाया गया. शुजाऊ के मुताबिक, 'उस वक्त हमें यह अंदाजा भी नहीं था कि घायलों में भारत के इतने बड़े बिजनेसमैन शामिल हैं. हमने तो उन्हें एक आम नागरिक समझकर ही मदद पहुंचाई थी.' हादसे में गौतम सिंघानिया को मामूली चोटें आई थीं, इसलिए प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई और वे अगली सुबह एक ब्रिटिश महिला के साथ भारत लौट आए.

Advertisement

वहीं, इस पूरे मामले पर गौतम सिंघानिया के प्रवक्ता का कहना है कि सोशल मीडिया पर हादसे को लेकर कई गलत और भ्रामक खबरें फैलाई जा रही हैं. उन्होंने साफ किया कि सिंघानिया अब पूरी तरह ठीक हैं और वो सर्च ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए हैं.

एक घायल की हालत गंभीर

हादसे में घायल एक अन्य शख्स की हालत काफी नाजुक थी और उन्हें काफी ज्यादा ब्लीडिंग हो रही थी. पहले डॉक्टरों ने उनका खून बहना रोका और फिर उन्हें भी भारत भेज दिया गया, जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है. हालांकि, दो लोग अब भी लापता हैं, जिनकी तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है.

हादसे का शिकार हुई उस स्पीडबोट की तस्वीर भी सामने आ गई है, जिसमें भारी नुकसान दिख रहा है. इसके साथ ही समंदर में चल रहे सर्च ऑपरेशन का वीडियो भी जारी किया गया है, जिसमें रेस्क्यू टीमें लापता लोगों को ढूंढने की कोशिश कर रही हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »