नेपाल में बड़ा हादसा, लैंडस्लाइड के बाद नदी में बह गईं दो बसें, 7 भारतीयों की मौत... 50 से ज्यादा लापता

पड़ोसी देश नेपाल में दो बसें लैंडस्लाइड की चपेट में आने के बाद बह गईं. इस हादसे में 60 से ज्यादा लोग लापता हो गए. बताया जा रहा है कि हादसे में 7 भारतीय नागरिकों को मौत हो गई है. सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है.

Advertisement
नेपाल में लैंडस्लाइड के बाद दो बसें नदी में बह गईं. (PHOTO: Kathmandu post) नेपाल में लैंडस्लाइड के बाद दो बसें नदी में बह गईं. (PHOTO: Kathmandu post)

रोहित कुमार सिंह

  • काठमांडू,
  • 12 जुलाई 2024,
  • अपडेटेड 10:56 AM IST

नेपाल में एक बड़ा हादसा हुआ है. पड़ोसी देश में लैंडस्लाइड के बाद दो बसें एक नदी में बह गई हैं. इस हादसे में सात भारतीयों की मौत हो गई है. जबकि, बस में सवार (करीब 62) यात्री लापता हैं. हादसे की भयावहता को देखते हुए मरने वालों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है. इस हादसे के बाद अब तक सिर्फ 3 लोग जिंदा बचे हैं. बताया जा रहा है कि बस में करीब एक दर्जन भारतीय नागरिक सवार थे.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक बीरगंज से काठमांडू जाने वाली एक बस त्रिशूली नदी में गिर गई, जिसमें सात भारतीय की मौत हो गई. यहां बता दें कि सड़क विभाग ने नारायणघाट काठमांडू सड़क खंड को पंद्रह दिनों के लिए बंद कर दिया था. लेकिन इसके बाद भी यातायात सेवा बहाल है. दरअसल, नेपाल में ज्यादा बारिश होने के कारण अलग-अलग जगहों पर लैंडस्लाइड हो रही है, जिससे कई सड़कें बंद कर द दी गई हैं.

एक बस में 24 तो दूसरी में थे 41 यात्री

काठमांडू पोस्ट के मुताबिक चितवन के मुख्य जिला अधिकारी इंद्रदेव यादव ने बताया कि काठमांडू जा रही एंजेस बस में 24 यात्री सवार थे, जबकि काठमांडू से गौर जा रही गणपति डीलक्स बस में करीब 41 लोग थे. हादसा सुबह 3.30 बजे के करीब का बताया जा रह है. गणपति डीलक्स बस में सवार 3 यात्री कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहे.

Advertisement

नेपाल के पीएम ने जाहिर किया दुख

पुलिस अधीक्षक भवेश रिमल ने काठमांडू पोस्ट को बताया कि नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल के जवान बचाव कार्यों के लिए घटना स्थल पर पहुंच गए हैं. प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए संबंधित एजेंसियों को खोज और बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं.

यात्रियों को खोज में सर्च ऑपरेशन जारी

दहल ने एक्स पर लिखा,'नारायणघाट-मुगलिंग सड़क खंड के सिमल्टार में भूस्खलन में बसों के बह जाने के बाद लगभग पांच दर्जन यात्रियों के लापता होने और देश के विभिन्न हिस्सों में आपदा से हुए नुकसान की खबर से मुझे गहरा दुख हुआ है. मैं गृह प्रशासन सहित सभी सरकारी एजेंसियों को यात्रियों की खोज और बचाव के लिए निर्देश देता हूं. विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन से आए मलबे ने नारायणघाट-मुगलिंग सड़क खंड पर यातायात बाधित कर दिया है. रोड डिवीजन भरतपुर के अनुसार सड़क मार्ग पर यातायात बहाल होने में करीब चार घंटे लगेंगे.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »