चौथी बार पिता बने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, पत्नी उषा ने बेटे को दिया जन्म

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी पत्नी उषा वेंस के घर रविवार सुबह चौथे बच्चे (बेटे) का जन्म हुआ है, जिसका नाम एलेक नील वेंस रखा गया है. जडी और उषा वेंस पहले से तीन बच्चों-इवान, विवेक और मिराबेल के माता-पिता हैं.

Advertisement
जेडी वेंस की भारतीय मूल की उषा वेंस ने दिया चौथे बच्चे को जन्म (Photo: Reuters) जेडी वेंस की भारतीय मूल की उषा वेंस ने दिया चौथे बच्चे को जन्म (Photo: Reuters)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:54 AM IST

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी भारतीय मूल की पत्नी उषा वेंस के घर खुशियों ने दस्तक दी है. रविवार सुबह उषा वेंस एक बेटे का जन्म दिया. उपराष्ट्रपति ने खुद सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा कर इस खुशखबरी साझा किया. 

वेंस परिवार ने अपने चौथे बच्चे का नाम एलेक नील वेंस रखा है. इस जन्म के साथ ही उषा वेंस ने अमेरिकी इतिहास में एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वह 1870 के दशक के बाद से पिछले 150 से अधिक वर्षों में पहली ऐसी महिला बन गई हैं, जिन्होंने अपने पति के उपराष्ट्रपति पद पर रहते हुए किसी बच्चे को जन्म दिया है.

Advertisement

41 वर्षीय उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा, "हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि आज सुबह हमारे घर एक प्यारे से बेटे, एलेक नील वेंस का जन्म हुआ है. उषा और बच्चा दोनों पूरी तरह से खुश और स्वस्थ हैं. हमारे बाकी बच्चे अपने नन्हे छोटे भाई से मिलने के लिए बेहद उत्साहित और खुश हैं."

जेडी वेंस ने इस सफल डिलीवरी के लिए वाशिंगटन स्थित वाल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर के सैन्य डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ का सहदिल से आभार व्यक्त किया है. उषा और जेडी वेंस के पहले से तीन बच्चे हैं, जिनके नाम इवान, विवेक और मिराबेल हैं, जिनकी उम्र 4 से 9 साल के बीच है.

यह भी पढ़ें: 'मेरे बच्चों ने सफेद दाढ़ी-बाल देखकर PM मोदी को दादा मान लिया', उषा वेंस ने सुनाए भारत यात्रा के मजेदार किस्से

Advertisement

जब वेंस ने बताया था कैसे मनाया पत्नी को

इस साल मार्च में मिशिगन में एक व्हाइट हाउस इवेंट के दौरान जेडी वेंस ने हल्के-फुल्के अंदाज में अपनी पत्नी को चौथे बच्चे के लिए मनाने का एक मजेदार किस्सा साझा किया था. वेंस ने कहा था, "मुझे याद है जब हमने उपराष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने का फैसला किया था, तब मैंने उषा से कहा था कि डार्लिंग, मैं सच में एक चौथा बच्चा चाहता हूं. इस पर उषा ने कहा था कि ठीक है, या तो तुम देश के उपराष्ट्रपति बन सकते हो या फिर चौथा बच्चा पैदा कर सकते हो (दोनों एक साथ नहीं हो सकता). लेकिन, मैं अपनी बात मनवाने में काफी माहिर हूं, क्योंकि आज मेरे पास दोनों हैं."

बाद में उषा वेंस ने भी एक इंटरव्यू में इस बात की पुष्टि की थी कि बेटी के जन्म के बाद उन्हें लगा था कि उनका परिवार पूरा हो गया है, लेकिन बाद में वह भी चौथे बच्चे की संभावना को लेकर उत्साहित थीं और उन्होंने इसके लिए हामी भर दी.

भारतीय मूल की हैं उषा वेंस
गौरतलब है कि सेकंड लेडी उषा वेंस का जन्म और पालन-पोषण कैलिफोर्निया के सैन डिएगो में हुआ था. उनके माता-पिता भारत से अमेरिका जाकर बस गए थे, जहां उनके पिता एक मैकेनिकल इंजीनियर और मां एक मॉलिक्यूलर बायोलॉजिस्ट हैं. उषा और जेडी वेंस की मुलाकात साल 2010 में येल लॉ स्कूल में पढ़ाई के दौरान हुई थी, जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »