इजरायल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामर बेन-ग्वीर ने लेबनान के खिलाफ तीखा बयान दिया है. चार इजरायली जवानों की मौत के बाद उन्होंने कहा कि पूरे लेबनान को जलना चाहिए और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को सख्त कार्रवाई के लिए चुनौती दी है. बेन-ग्वीर ने हिज्बुल्लाह के हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इजरायली माताओं के आंसू का बदला लेबनानी माताओं के आंसुओं से लिया जाएगा.
बेन-ग्वीर ने हिज्बुल्लाह के हमले में मारे गए चार जवानों मौत पर भड़कते हुए एक्स पर बयान जारी कर कहा, 'इजरायली मां के हर आंसू के बदले एक हजार लेबनानी माताओं को रोना चाहिए। पूरा लेबनान जलना चाहिए!'
'पूरा लेबनान जलना चाहिए'
उन्होंने आगे कहा, 'अमेरिकियों के प्रति सम्मान के साथ कहता हूं कि इजरायल को पूरी दुनिया को साफ संदेश देना चाहिए कि हमारे बेटों का खून और हमारे नागरिकों की सुरक्षा किसी भी कीमत पर समझौते की चीज नहीं है. पूरा लेबनान जलना चाहिए. इजरायली नागरिकों और आईडीएफ के सैनिकों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और ये प्रतिबद्धता हर किसी भी दूसरी बात से ज्यादा अहम है.'
मंत्री ने प्रधानमंत्री नेतन्याहू को निजी मुलाकातों में भी यही बात कही थी. उन्होंने कहा, 'मैंने प्रधानमंत्री से हमारी निजी मुलाकातों ने भी यही कहा था- इजरायली मां के हर आंसू के बदले लेबनानी हजारों माताओं को रोना चाहिए.'
'बहुत हुआ पिंग-पॉन्ग का खेल'
बेन-ग्वीर ने मिडिल ईस्ट की स्थिति पर तीखा टिप्पणी करते हुए कहा, 'अब ये पिंग-पॉन्ग का खेल बहुत हो चुका. मिडिल ईस्ट में आप नपे-तुले जवाब और संयम से नहीं जीत सकते. पर आपको कुछ खत्म करने के लिए पूरी ताकत से हमला करना होगा और आतंकवाद को पूरी तरह नष्ट करना होगा, कुचलना होगा.'
aajtak.in