बैंक पर हमले से तमतमाया ईरान... मुस्लिम देशों को दी चेतावनी, धमकी के बाद सिटी बैंक ने बंद कीं अपनी शाखाएं

ईरान द्वारा मिडिल ईस्ट के वित्तीय संस्थानों को निशाना बनाने की चेतावनी के बाद हड़कंप मच गया है. सिटी बैंक ने यूएई में अपनी लगभग सभी शाखाएं बंद करने का फैसला किया है. ये तनाव तेहरान के सबसे पुराने बैंक पर हुए घातक हवाई हमले के बाद चरम पर पहुंचा है.

Advertisement
ईरान की ज्वाइंट सैन्य कमान के बाद अराघची ने दी बैंक पर हमले की धमकी. (File photo: ITG) ईरान की ज्वाइंट सैन्य कमान के बाद अराघची ने दी बैंक पर हमले की धमकी. (File photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:08 AM IST

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने गुरुवार को देश के सबसे पुराने बैंक की शाखा पर हुए बम हमले की निंदा की और जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी. उनसे पहले ईरान के संयुक्त सैन्य कमान के मिलिड ईस्ट में बैंक और वित्तीय संस्थान को निशाना बनाने का ऐलान किया था. इसी खतरे को देखते हुए सिटी बैंक ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में एक को छोड़कर अपनी सभी शाखाएं गुरुवार को बंद रखने का ऐलान किया है. सुरक्षा चिंताओं के कारण कई अन्य इंटरनेशनल  वित्तीय संस्थानों ने भी अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की सलाह दी है.

ईरान के विदेश मंत्री ने अमेरिका और इजरायली सेना  के बैंक को निशाना बनाने पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर कहा, ईरान के राष्ट्रीय बुनियादी ढांचे पर हमले हो रहे हैं.

Advertisement

अराघची  ने जताया दुख

उन्होंने दुख जताते हुए बताया कि देश के सबसे पुराने बैंक की शाखा को तब निशाना बनाया गया, जब वह कर्मचारियों से भरी हुई थी. ये कर्मचारी ईरानी नए साल से पहले लोगों की मदद में जुटे थे.

अराघची ने कड़े शब्दों में कहा कि ईरान के शक्तिशाली सशस्त्र बल इस 'अपराध' का प्रतिशोध जरूर लेंगे. इस बयान ने खाड़ी क्षेत्र में काम कर रहे विदेशी बैंकों के बीच डर का माहौल पैदा कर दिया है.

ये घटना तेहरान में बैंक सेपाह (Bank Sepah) की एक इमारत या डेटा सेंटर पर कथित इजरायली-अमेरिकी हमले के बाद सामने आई है, जिसमें कई कर्मचारियों की मौत की खबरें हैं. ईरानी मीडिया के अनुसार, ये हमला रात में हुआ और बैंक सैन्य कर्मचारियों के वेतन भुगतान की प्रक्रिया में काम कर रहा था.

Advertisement

ज्वाइंट सैन्य कमान का ऐलान

दूसरी ओर ईरान की ज्वाइंट सैन्य कमान खतम अल-अनबिया हेडक्वाटर (Khatam al-Anbiya Headquarters) ने बुधवार को बयान जारी कर कहा कि अब वह मिडिल ईस्ट में बैंक और वित्तीय संस्थान को टारगेट बनाएगा.

कमान ने मुस्लिम देशों को चेतावनी देते हुए कहा अब उनके निशाने पर मिडिल ईस्ट में मौजूद बैंक और वित्तीय संस्थान हैं और इन संस्थानों की पहचान कर ली गई, वो अब इन्हें उड़ा देंगे. उन्होंने क्षेत्र के लोगों को चेतावनी दी कि वो बैंकों से एक किलोमीटर की दूरी में न रहें.

सिटी बैंक ने बंद की शाखाएं

वहीं, बदलते हालातों को देखते हुए सिटी बैंक ने यूएई में अपनी शाखाएं बंद करने का ऐलान कर दिया है. सिटी बैंक ने कहा कि उसने देश के अंदर बदलती स्थिति को देखते हुए. ये फैसला लिया है, लेकिन उसने इसके बारे में विस्तार से नहीं बताया.

ईरान की धमकी ने विशेष रूप से दुबई, सऊदी अरब और बहरीन के आर्थिक हितों को जोखिम में डाल दिया है. दुबई कई वैश्विक वित्तीय संस्थानों का घर है, इसलिए वहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. खबरों के मुताबिक, अन्य वित्तीय संस्थानों ने भी इस खतरे के मद्देनजर अपने कर्मचारियों से घर से काम करने का अपील किया है.

विशेषज्ञों का मानना है कि वित्तीय संस्थानों को युद्ध के दायरे में लाने से वैश्विक बैंकिंग क्षेत्र पर गहरा असर पड़ेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement