इंडोनेशिया के इस गांव से वायरल हुईं 'लाल रक्त' की बाढ़ की तस्वीरें, जानिए खौफनाक मंजर का क्या है सच

ट्विटर यूजर एरिया जूलिड का कहना है कि वे इस क्षेत्र के रहने वाले हैं. उन्होंने कहा है कि कभी कभी सड़क पर बैंगनी पानी भी दिखाई देता है.  बताया गया है कि पेकलोंगान एक ऐसा शहर है, जहां कपड़े की रंगाई और प्रिंटिंग का काम होता है.

Advertisement
पेकलोंगान शहर के दक्षिणी गांव की वायरल तस्वीर (AFP) पेकलोंगान शहर के दक्षिणी गांव की वायरल तस्वीर (AFP)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 फरवरी 2021,
  • अपडेटेड 10:35 AM IST
  • ट्विटर पर आईं लाल रंग के पानी की बाढ़ की तस्वीरें 
  • पेकलोंगान शहर के दक्षिणी गांव की  हैं वायरल तस्वीरें

इंडोनेशिया के पेकलोंगान शहर के दक्षिणी गांव की तस्वीर और वीडियो ट्विटर पर अपलोड की गई. गांव में बाढ़ दिखाई गई. इस बाढ़ का पानी लाल था, जिसे शेयर करने वालों ने रक्त बताया. ये तस्वीरें ट्विटर पर हजारों लोगों ने साझा कीं. अयाजह ई अरेक नाम के एक ट्विटर यूजर ने लिखा है कि 'यदि ये फोटो खौफ फैलाने वालों के हाथों में पड़ जाएं तो, मुझे बहुत डर लगता है.' एक अन्य ट्वीट में अरेक ने लिखा है कि 'ये खूनी बारिश के ये संकेत डराने वाले हैं, कि ये दुनिया का अंत है.' 

Advertisement

ट्विटर यूजर एरिया जूलिड का कहना है कि वे इस क्षेत्र के रहने वाले हैं. उन्होंने कहा है कि कभी कभी सड़क पर बैंगनी पानी भी दिखाई देता है.  बताया गया है कि पेकलोंगान एक ऐसा शहर है, जहां कपड़े की रंगाई और प्रिंटिंग का काम होता है. यहां इंडोनेशिया की एक प्राचीन पद्धति से कपड़े रंगे जाते हैं. पानी का रंगीन होना यहां के लिए बेहद ही सामान्य बात है.

पेकलोंगान के आपदा राहत विभाग के प्रमुख डिमास अरगा युधा ने कहा कि ये तस्वीरें वास्तविक हैं, लेकिन लाल रंग का पानी खूनी नहीं बल्कि बैटिक डाई के कारण ऐसा दिख रहा है. बारिश के पानी के साथ मिक्स होने पर ये फिर गायब हो जाएगा.  अरगा युधा ने कहा कि पानी का रंगीन होना यहां के लिए बेहद ही सामान्य बात है. पिछले महीने शहर के उत्तरी गांव में चमकीले हरे पानी की बाढ़ देखी गई थी. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »