पाकिस्तान जाकर पलटी JIT, कहा- भारत ने गवाह पेश नहीं किए

पठानकोट हमलों की जांच के लिए भारत आई पाकिस्तानी JIT ने बयान में गवाह पेश न किए जाने का जिक्र किया है. JIT के बयान में कहा गया है कि भारत ने पठानकोट हमले के मामले में JIT के सामने सुरक्षा बलों से जुड़े गवाहों को पेश नहीं किया.

Advertisement
भारत में एनआईए हेडक्वार्टर का कई बार दौरा किया पाकिस्तानी जेआईटी ने भारत में एनआईए हेडक्वार्टर का कई बार दौरा किया पाकिस्तानी जेआईटी ने

प्रियंका झा

  • इस्लामाबाद,
  • 07 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 4:45 AM IST

पठानकोट हमलों की जांच के लिए भारत आई पाकिस्तानी JIT ने बयान में गवाह पेश न किए जाने का जिक्र किया है. JIT के बयान में कहा गया है कि भारत ने पठानकोट हमले के मामले में JIT के सामने सुरक्षा बलों से जुड़े गवाहों को पेश नहीं किया.

हालांकि पठानकोट और के लौटने के बाद अपने पहले बयान में पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने देश में मीडिया में चल रहीं उन खबरों का कोई जिक्र नहीं किया जिनमें दावा किया गया है कि पठानकोट के हमले भारत ने कराये थे. बता दें कि पाकिस्तानी मीडिया में इन खबरों के लीक होने के बाद भारत में इसकी कड़ी निंदा हुई थी.

Advertisement

गौरतलब है कि 29 मार्च को पाकिस्तान की 5 सदस्यीय संयुक्त जांच टीम भारत पठानकोट हमलों की जांच के लिए आई थी. इस दौरान टीम ने का भी दौरा किया. लेकिन उसे सुरक्षा बल और गवाहों से सीधे पूछताछ करने की इजाजत नहीं दी गई थी. JIT में एक ISI सदस्य होने की वजह से भारत में इसका काफी विरोध भी हुआ था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement