'इमरान खान को जेल में किया जा रहा टॉर्चर', बहन उज्मा खान का बड़ा दावा

इमरान खान की बहन ने बताया कि इमरान का कहना है उन्हें बुरी तरह टॉर्चर किया जा रहा है. उनके साथ अन्याय हुआ है. पिछले दस महीनों से उनके पास रीडिंग मैटेरियल या टीवी तक नहीं दिया गया है.

Advertisement
इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं. (File Photo: ITG) इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं. (File Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 11:34 AM IST

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन उज्मा खान ने इमरान खान के विषय में कई अहम बातें कहीं हैं. उज्मा खान का कहना है कि इमरान ने उनसे बार-बार कहा कि मेरे साथ अन्याय हुआ है. मुझे बहुत बुरी तरह टॉर्चर किया जा रहा है.

उज्मा ने कहा,एक दूसरे डॉक्टर ने आकर उनसे मुलाकात की और कहा कि लोगों से कोई संपर्क न होने की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ रही है. पिछले दस महीनों से उनके पास पढ़ने के लिए कोई सामान या टीवी तक नहीं है.

Advertisement
Photo: AFP

उज्मा खान ने आगे बताया कि इमरान खान ने मुझे दिखाया कि उनकी आंखों में हेमरेज का बस एक हल्का सा निशान बचा है, जो इंजेक्शन लगने के बाद ठीक हो जाएगा. हालांकि, डॉक्टर ने बताया कि एहतियात के तौर पर आगे भी फॉलो-अप इंजेक्शन की जरूरत पड़ेगी. उनकी नजर में सुधार हुआ है, हालांकि अभी 100% ठीक नहीं हुई है.

21 अगस्त को जब इमरान खान को रावलपिंडी की अदियाला जेल से इस्लामाबाद के शिफा इंटरनेशनल हॉस्पिटल ले जाया गया, तो इमरान खान की बहनों नोरिन नियाजी और उज्मा खान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की.

बता दें, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के बाद शुक्रवार सुबह अदियाला जेल भेज दिया गया था. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें गुरुवार देर रात इस्लामाबाद के शिफा इंटरनेशनल अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मेडिकली फिट बताया और सुबह करीब 5 बजे उन्हें वापस जेल भेज दिया गया.

Advertisement

वहीं, पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इमरान खान को 20 और 21 अगस्त की रात सुरक्षा व्यवस्था के साथ अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने उनकी जांच की. इमरान खान अगस्त 2023 से अदियाला जेल में बंद हैं. इमरान खान को भ्रष्टाचार समेत कई मामलों में गिरफ्तार किया गया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »