हंगरी में खाई में पलटी पैसेंजर बस, 12 लोगों की मौत,10 गंभीर रूप से घायल

हंगरी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि एक पैसेंजर बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई, जिससे यह हादसा हुआ.

Advertisement
हंगरी के प्रधानमंत्री पीटर मैग्यार ने कहा कि इस हादसे में कम से कम 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. (Photo: Reuters) हंगरी के प्रधानमंत्री पीटर मैग्यार ने कहा कि इस हादसे में कम से कम 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. (Photo: Reuters)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 4:12 PM IST

हंगरी में एक बस दुर्घटना में 12 लोगों की मौत की सूचना मिली है. इस घटना में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. पुलिस ने इसकी जानकारी दी है.

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा रविवार रात करीब 1 बजे हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट से लगभग 140 किलोमीटर पूर्व में हुआ. पुलिस ने एक बयान में कहा कि शुरुआती तौर पर माना जा रहा है कि ड्राइवर को नींद आ गई थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ.

Advertisement

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर जारी एक बयान में हंगरी के प्रधानमंत्री पीटर मैग्यार ने कहा कि हादसे में कम से कम 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. उन्होंने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घटनास्थल पर भेजे गए बचावकर्मियों का धन्यवाद किया.

बताया जा रहा है कि बस में 57 यात्री और दो ड्राइवर सवार थे. घटनास्थल की तस्वीरों में एक बुरी तरह क्षतिग्रस्त लाल बस मोटरवे के किनारे खाई में एक तरफ पलटी हुई दिखाई दी. बस की खिड़कियां टूटी हुई थीं और सामान व सूटकेस आसपास बिखरे पड़े थे.

रॉयटर्स के मुताबाकि पुलिस ने बताया कि पोलैंड में रजिस्टर्ड एक बस M3 मोटरवे पर न्यिरग्यहाजा (Nyiregyhaza) की ओर जा रही थी. तभी बस अचानक खाई में जा गिरी.

शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि ड्राइवर को शायद नींद आ गई थी. पोलैंड के राष्ट्रपति कैरोल नवरोकी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, मुझे हंगरी में बस दुर्घटना की खबर सुनकर बहुत गहरा दुख हुआ है, जिसमें हमारे कई लोग मारे गए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »