पाकिस्तान के सिंध में भीषण सड़क हादसा, एक परिवार के 8 लोगों समेत 12 की मौत

दक्षिणी सिंध प्रांत में स्थित नेशनल हाईवे पर एक बस के ट्रेलर से टकराने के बाद एक ही परिवार के आठ सदस्यों समेत कम-से-कम 12 लोगों की मौत हो गई. ये बस शादी समारोह से लोगों को लेकर हैदराबाद लौट रही थी.

Advertisement
पाकिस्तान में सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत पाकिस्तान में सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत

aajtak.in

  • कराची,
  • 31 दिसंबर 2024,
  • अपडेटेड 4:23 PM IST

पाकिस्तान के दक्षिणी सिंध प्रांत में स्थित नेशनल हाईवे पर एक बस के ट्रेलर से टकराने के बाद एक ही परिवार के आठ सदस्यों समेत कम-से-कम 12 लोगों की मौत हो गई. हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया है.

हैदराबाद के उपायुक्त अरसलान सलीम ने बताया कि ये बस हैदराबाद से शादी समारोह से मेहमानों को लेकर लौट रही थी. उसी दौरान सोमवार रात मोरो के पास हादसा हो गया.

Advertisement

बस में सवार थे 20 लोग

उन्होंने बताया कि बस में लगभग 20 लोग थे, जिसमें से 12 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में एक युवा लड़की बुरी तरह घायल हो गई थी. जिसे इलाज के लिए कराची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

सलीम ने कहा कि मृतकों में से आठ लोग एक प्रमुख डॉक्टर के परिवार से थे. मोरो सरकारी अस्पताल के एक डॉक्टर ने कहा कि घायलों में से पांच की हालत गंभीर है और उन्हें बेहतर देखभाल के लिए नवाबशाह और कराची ले जाया गया है.

पाकिस्तान में लापरवाही से गाड़ी चलाने, वाहनों की खराब हालत, क्षतिग्रस्त सड़कें और अप्रशिक्षित ड्राइवरों के कारण आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »