कतर के जिस LNG टैंकर पर होर्मुज में हुआ हमला, वह भारत आ रहा था, 4 भारतीय क्रू थे सवार

होर्मुज की खाड़ी में तीन जहाजों पर ड्रोन हमले हुए, जिनमें से एक कतर का एलएनजी टैंकर था. कतर ने ईरान के उप राजदूत को तलब कर प्रोटेस्ट नोट सौंपा है.

Advertisement
होर्मुज में तीन टैंकरों पर हमला. (Photo: ITG) होर्मुज में तीन टैंकरों पर हमला. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 3:40 AM IST

होर्मुज में पिछले दिन एक के बाद एक तीन जहाजों पर हमले के मामले सामने आए. ओमान की खाड़ी में ड्रोन से हुए कथित हमले का शिकार हुए इन तीन में से एक जहाज कतर और दूसरा सऊदी अरब का बताया जा रहा है. कतर से एक जहाज एलएनजी लेकर भारत आ रहा था. कतर के विदेश मंत्रालय ने इस हमले को लेकर ईरान के उप राजदूत को तलब कर प्रोटेस्ट नोट भी सौंपा है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक कतर का यह जहाज एलएनजी लेकर भारत के गुजरात आ रहा था, तभी होर्मुज से गुजरते समय ड्रोन हमले की चपेट में आ गया. इस जहाज पर कुल 29 क्रू सवार थे, जिनमें चार भारतीय बताए जाते हैं. चालक दल के सदस्यों समेत सभी क्रू सुरक्षित बताए जाते हैं. खबरों के मुताबिक ड्रोन हमले के बाद जहाज के इंजन रूम में आग लग गई थी.

यह भी पढ़ें: होर्मुज में हमलों से भड़का अमेरिका, ईरानी तेल के लिए जनरल लाइसेंस किया रद्द, कहा- नतीजे भुगतने होंगे

कतर के इस एलएनजी टैंकर के इंजन रूम में धुआं उठने लगा. जहाज का नाम 'AL REKAYYAT' बताया जाता है. हमले की सूचना आरपीएसएल की ओर से तत्काल डीजीसीओएमएम को दी गई. ड्रोन हमले से जहाज को नुकसान हुआ है, लेकिन पर्यावरण को किसी भी तरह से नुकसान पहुंचने की जानकारी नहीं आई है. यह जहाज कतर के रास लाफान से एलएनजी लेकर भारत के दहेज बंदरगाह की ओर जा रहा था.

Advertisement

यह भी पढ़ें: खामेनेई का जनाजा उठा, होर्मुज में बम फूटा... क्या फिर शुरू हो जाएगा US-ईरान युद्ध?

गौरतलब है कि कतर ने इस हमले के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराते हुए उप राजदूत को तलब किया था. अमेरिका ने होर्मुज में जहाजों पर हमलों को अस्वीकार्य बताया है. सऊदी अरब ने भी हमलों की कड़ी निंदा की है. सऊदी अरब ने इन हमलों के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराते हुए ऐसी कार्रवाइयां तत्काल रोकने के लिए कहा है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »