यूरेनियम खरीदते चीन के 3 नागरिक अरेस्ट, रूस के रास्ते ले जाने की थी प्लानिंग

जॉर्जिया में भारी मात्रा में यूरेन‍ियम मौजूद है. इसी वजह से यहां न्यूक्लियर मैटीरियल्स की ब्लैक मार्केटिंग होती है. 2019 में दो लोगों को 28 लाख डॉलर के यूरेनियम-238 की हैंडलिंग और बिक्री के लिए गिरफ्तार किया था.

Advertisement
जॉर्जिया में यूरेनियम खरीदने की कोशिश करते चीन के नागरिक अरेस्ट (Photo: AP) जॉर्जिया में यूरेनियम खरीदने की कोशिश करते चीन के नागरिक अरेस्ट (Photo: AP)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 अक्टूबर 2025,
  • अपडेटेड 9:06 PM IST

जॉर्जिया में चीन के तीन नागरिकों को गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है. चीन के इन नागरिकों को अवैध रूप से यूरेनियम खरीदने के आरोप में अरेस्ट किया गया है.

रिपोर्ट के मुताबिक, जॉर्जिया की राजधानी तिब्लिसी में ये लोग अवैध रूप से दो किलोग्राम यूरेनियम खरीदने की कोशिश कर रहे थे, जिसकी कीमत 3.3 करोड़ रुपेय के आसपास बताई गई.

आरोप है कि ये लोग यूरेनियम को अवैध रूप से रूस के रास्ते चीन ले जाने की फिराक में थे. लेकिन जॉर्जिया की स्टेट सिक्योरिटी सर्विस ने इन्हें अरेस्ट कर लिया. इन तीनों चीनी नागरिकों पर जॉर्जिया के परमाणु मैटीरियल्स से जुड़े कानूनों का उल्लंघन करने का आरोप है. इन तीनों को दस साल तक की सजा हो सकती है.

Advertisement

बता दें कि जॉर्जिया परमाणु मैटीरियल्स की सुरक्षा को लेकर काफी सतर्क है. इससे पहले जुलाई 2025 में जॉर्जिया और तुर्की के कुछ नागरिकों को रेडियोक्टिव पदार्थों की तस्करी करने के आरोप में अरेस्ट किया गया था. दरअसल यूरेनियम का इस्तेमाल परमाणु बम बनाने के लिए किया जाता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »