भारत सरकार ने की मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण की मांग, बेल्जियम में गिरफ्तार हुआ भगोड़ा

सोमवार को चोकसी के वकील ने पुष्टि की थी कि पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले से जुड़े भगोड़े हीरा कारोबारी को बेल्जियम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी उस वक्त हुई जब चोकसी स्विट्जरलैंड में इलाज के बहाने फरार होने की योजना बना रहा था.

Advertisement
भारत सरकार ने की मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण की मांग (फाइल फोटो) भारत सरकार ने की मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण की मांग (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 अप्रैल 2025,
  • अपडेटेड 4:12 PM IST

भारत सरकार ने भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण की मांग की है. चोकसी को 12 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था. बेल्जियम फेडरल पब्लिक सर्विस ने सोमवार को यह जानकारी दी. भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी भारत में हजारों करोड़ रुपये के पीएनबी बैंक घोटाले का मुख्य आरोपी है और लंबे समय से फरार चल रहा था.

उसकी गिरफ्तारी भारत के प्रत्यर्पण प्रयासों के लिए एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है. विभाग ने कहा कि बेल्जियम के अधिकारी चोकसी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं. साथ ही उसे लीगल काउंसिल भी उपलब्ध कराया जाएगा.

Advertisement

12 अप्रैल को किया गया था अरेस्ट

विभाग के एक प्रवक्ता के हवाले से न्यूज एजेंसी ANI ने बताया, 'मेहुल चोकसी को शनिवार, 12 अप्रैल 2025 को गिरफ्तार किया गया था. उसे आगे की न्यायिक प्रक्रिया के मद्देनजर हिरासत में रखा गया है. उसे उसके वकीलों से बात करने की अनुमति की गई है. बेल्जियम का फेडरल पब्लिक सर्विस ऑफ जस्टिस यह पुष्टि करता है कि भारत सरकार ने चोकसी के प्रत्यर्पण के लिए औपचारिक अनुरोध भेजा है.'

स्विट्जरलैंड फरार होने वाला था चोकसी

इससे पहले सोमवार को चोकसी के वकील ने पुष्टि की थी कि पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले से जुड़े भगोड़े हीरा कारोबारी को बेल्जियम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी उस वक्त हुई जब चोकसी स्विट्जरलैंड में इलाज के बहाने फरार होने की योजना बना रहा था.

Advertisement

बेल्जियम जाने की तैयारी कर रहे भारतीय अधिकारी

भारतीय अधिकारी अब चोकसी मामले की अगली सुनवाई के लिए बेल्जियम जाने की तैयारी कर रहे हैं. वे यह सुनिश्चित करने के लिए कानूनी रणनीति बना रहे हैं कि चोकसी हिरासत में रहे और उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया जल्द शुरू हो सके.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »